Latest Posts
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य 

गांव की सुख-शांति के लिए हुआ विशेष हवन-यज्ञ का आयोजन


बरखेड़ा । कस्बे में वर्षों से चली आ रही समृद्धि और सुरक्षा की प्राचीन परंपरा का निर्वाह करते हुए मंगलवार को विधि-विधान से हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। मंत्रोच्चार के बीच पुजारी राकेश मिश्रा और ज्ञानेश ने हवन का शुभारंभ कराया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने आहुति दी।
​गांव के 76 वर्षीय बुजुर्ग दुर्गाप्रसाद ने बताया कि वे पिछले 60 वर्षों से इस प्राचीन पूजा में लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने पुरानी यादें साझा करते हुए बताया कि जब क्षेत्र में हैजा और कालरा जैसी भयानक बीमारियां फैली थीं, तब प्रति व्यक्ति इक्कनी-पाँच पैसे जोड़कर कुल 50 रुपये की राशि पूरे गांव से एकत्र की गई थी। इसके बाद गांव की सुख-शांति और सुरक्षा के लिए हवन कराया गया था, जिसके बाद बीमारियां शांत हो गई थीं। तभी से लेकर आज तक हर साल यह अनुष्ठान अनवरत रूप से कराया जा रहा है।
हवन-यज्ञ की पूर्णाहूति के बाद ग्राम देवता और भगवान की आरती की गई। इसके बाद उपस्थित सभी भक्तों में प्रसाद का वितरण किया गया।
​इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में कस्बा वासियों का विशेष योगदान रहा। व्यवस्था संभालने वालों में राधेश्याम, अजयपाल, विजयपाल, सूरजपाल, दिनेश कश्यप, कमलेश कश्यप, गुड्डू मौर्य, टीका राम, ओमप्रकाश कश्यप और करन कश्यप समेत सैकड़ों ग्रामीण शामिल रहे।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!