बरखेड़ा।क्षेत्र के गांव भोपतपुर में रविवार सुबह चाय बनाते समय रसोई गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई। इस अग्निकांड में एक किसान के घर में रखा साल भर का अनाज, कपड़े और बच्चों की किताबों समेत हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि परिवार के सदस्य समय रहते सुरक्षित बाहर निकल आए, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।
जानकारी के अनुसार, 22 नवंबर की सुबह करीब 9 बजे गांव निवासी किसान नीरज की मां कलावती रसोई में चाय बना रही थीं। इसी दौरान गैस रिसाव के कारण सिलेंडर ने अचानक आग पकड़ ली। आग की लपटें उठती देख कलावती ने शोर मचाया और बाहर भागकर अपनी जान बचाई।
शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पानी और मिट्टी डालकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक घर में रखा नीरज का साल भर का गल्ला जिसमें 2 क्विंटल धान और 2 क्विंटल गेहूं शामिल था। इसके अलावा कपड़े, उपले तथा बच्चों की किताबें और स्कूल ड्रेस सहित अन्य घरेलू सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो चुका था। घटना के बाद से परिवार के सामने भरण-पोषण का संकट खड़ा हो गया है। पीड़ित किसान ने प्रशासन से आर्थिक सहायता और उचित मुआवजे की गुहार लगाई है।
बरखेड़ा। पीलीभीत–बीसलपुर मार्ग पर रविवार दोपहर करीब तीन बजे एक अनियंत्रित बाइक ने आगे चल…
बरेली। मीरगंज में पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक…
बरेली/कुआंडांडा। विकास खंड कुआंडांडा के ग्राम पाऊंनगला में शनिवार को बरेली रामपुर विधान परिषद सदस्य …
बरखेड़ा । थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम शहपुरा में बच्चों के विवाद को लेकर हुई…
पीलीभीत।युवाओं में लोकतांत्रिक मूल्यों, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक-राजनीतिक समझ को बढ़ावा देने के उद्देश्य से…
बरखेड़ा । थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम बर्रामऊ में घर पर बैठे परिवार के साथ…