Latest Posts
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य 

चाय बनाते समय सिलेंडर में लगी आग, किसान का साल भर का गल्ला व गृहस्थी राख 

बरखेड़ा।क्षेत्र के गांव भोपतपुर में रविवार सुबह चाय बनाते समय रसोई गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई। इस अग्निकांड में एक किसान के घर में रखा साल भर का अनाज, कपड़े और बच्चों की किताबों समेत हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि परिवार के सदस्य समय रहते सुरक्षित बाहर निकल आए, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।
जानकारी के अनुसार, 22 नवंबर की सुबह करीब 9 बजे गांव निवासी किसान नीरज की मां कलावती रसोई में चाय बना रही थीं। इसी दौरान गैस रिसाव के कारण सिलेंडर ने अचानक आग पकड़ ली। आग की लपटें उठती देख कलावती ने शोर मचाया और बाहर भागकर अपनी जान बचाई।
शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पानी और मिट्टी डालकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक घर में रखा नीरज का साल भर का गल्ला जिसमें 2 क्विंटल धान और 2 क्विंटल गेहूं शामिल था। इसके अलावा कपड़े, उपले तथा बच्चों की किताबें और स्कूल ड्रेस सहित अन्य घरेलू सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो चुका था। घटना के बाद से परिवार के सामने भरण-पोषण का संकट खड़ा हो गया है। पीड़ित किसान ने प्रशासन से आर्थिक सहायता और उचित मुआवजे की गुहार लगाई है।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!