बरेली/ फतेहगंज पश्चिमी। शनिवार की रात को गांव सहसा में अज्ञात चोरों ने 7 बंद घरों को निशाना बनाकर नकदी और लाखों के सोने, चांदी के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की सूचना पर पहुंचे परिजनो ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुँची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार धनेटा फाटक के पास सहसा गांव में अज्ञात चोरों ने सात बंद घरों को निशाना बनाकर उनके मुख्य दरवाज़ों के कुंडा एवं ताले काटकर घरों में घुस गए। उसके बाद उन्होंने तिजोरी के ताला तोड़कर नकदी, सोने चांदी के जेवरात चुराकर ले गए। चोरों ने प्रेम सिंह पुत्र नाथूलाल मौर्य के घर में घुसकर अलवारी में रखें सोने की झुमकी, पैडल, चांदी की पायल और 30 हजार रूपए चोरी कर लिये। उस समय प्रेम सिंह अपने परिवार के साथ अपनी ससुराल गए हुए थे।अज्ञात चोरो ने सुरेश के घर का मेन गेट का कुंडा काटकर तोड़कर घर में घुस गए उसके बाद उन्होंने तिजोरी का ताला तोड़कर सोने का मंगलसूत्र और नकदी लेकर फरार हो गए। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार एवं सीओ हाइवे देवेश सिंह ने बताया मैने खुद मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की है। जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।
बरखेड़ा।क्षेत्र के गांव भोपतपुर में रविवार सुबह चाय बनाते समय रसोई गैस सिलेंडर में अचानक…
बरखेड़ा। पीलीभीत–बीसलपुर मार्ग पर रविवार दोपहर करीब तीन बजे एक अनियंत्रित बाइक ने आगे चल…
बरेली। मीरगंज में पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक…
बरेली/कुआंडांडा। विकास खंड कुआंडांडा के ग्राम पाऊंनगला में शनिवार को बरेली रामपुर विधान परिषद सदस्य …
बरखेड़ा । थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम शहपुरा में बच्चों के विवाद को लेकर हुई…
पीलीभीत।युवाओं में लोकतांत्रिक मूल्यों, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक-राजनीतिक समझ को बढ़ावा देने के उद्देश्य से…