Latest Posts
उत्तरप्रदेश बदायूँ बरेली राज्य 

अज्ञात चोरों ने 7 बंद घरों को बनाया निशाना,नकदी सहित लाखों की चोरी

बरेली/ फतेहगंज पश्चिमी। शनिवार की रात को गांव सहसा में अज्ञात चोरों ने 7 बंद घरों को निशाना बनाकर नकदी और लाखों के सोने, चांदी के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की सूचना पर पहुंचे परिजनो ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुँची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार धनेटा फाटक के पास सहसा गांव में अज्ञात चोरों ने सात बंद घरों को निशाना बनाकर उनके मुख्य दरवाज़ों के कुंडा एवं ताले काटकर घरों में घुस गए। उसके बाद उन्होंने तिजोरी के ताला तोड़कर नकदी, सोने चांदी के जेवरात चुराकर ले गए। चोरों ने प्रेम सिंह पुत्र नाथूलाल मौर्य के घर में घुसकर अलवारी में रखें सोने की झुमकी, पैडल, चांदी की पायल और 30 हजार रूपए चोरी कर लिये। उस समय प्रेम सिंह अपने परिवार के साथ अपनी ससुराल गए हुए थे।अज्ञात चोरो ने सुरेश के घर का मेन गेट का कुंडा काटकर तोड़कर घर में घुस गए उसके बाद उन्होंने तिजोरी का ताला तोड़कर सोने का मंगलसूत्र और नकदी लेकर फरार हो गए। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार एवं सीओ हाइवे देवेश सिंह ने बताया मैने खुद मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की है। जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!