Advertisement

राज्य

बच्चों के विवाद के बाद मारपीट व जान से मारने की धमकी का आरोप, पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

​ बरखेड़ा:  क्षेत्र के ग्राम खरगापुर खुर्द में बच्चों को लेकर हुए विवाद के बाद मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है. पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पांच आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है.

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम खरगापुर खुर्द निवासी रामसिंह पुत्र हेमराज ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 21 नवंबर 2026 की शाम बच्चों को लेकर गांव के ही सुदीप सिंह, दिलीप, सुरजीत सिंह  पुत्रगण ओमकार सिंह), सत्यपाल सिंह पुत्र उजागर सिंह और डबलेस पुत्र जंडैल सिंह से उनकी कहासुनी हो गई थी.
​आरोप है कि इसी रंजिश को लेकर अगले दिन यानी 22 नवंबर 2026 को सुबह करीब 10:30 बजे जब रामसिंह अपने गांव के बाहर जा रहे थे, तभी उक्त सभी लोग एक राय होकर उन्हें मिले. आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी. जब उन्होंने गालियां देने से मना किया, तो आरोपियों ने लात-घूंसों और लाठी-डंडों से मारपीट की, जिससे उन्हें शरीर में गुम चोटें आईं. पीड़ित के मुताबिक, आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए.
​क्षेत्राधिकारी बीसलपर राहुल पांडेय ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामले की 5 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आगे की जांच व आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है.

Express views

Recent Posts

खेत से मिट्टी निकालने के विवाद में युवक की ट्रेन से कटकर संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

​बरखेड़ा । थाना क्षेत्र के सिसईया गांव में सोमवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में एक 20…

25 mins ago

अज्ञात चोरों ने 7 बंद घरों को बनाया निशाना,नकदी सहित लाखों की चोरी

बरेली/ फतेहगंज पश्चिमी। शनिवार की रात को गांव सहसा में अज्ञात चोरों ने 7 बंद…

1 day ago

चाय बनाते समय सिलेंडर में लगी आग, किसान का साल भर का गल्ला व गृहस्थी राख 

बरखेड़ा।क्षेत्र के गांव भोपतपुर में रविवार सुबह चाय बनाते समय रसोई गैस सिलेंडर में अचानक…

1 day ago

असंतुलित बाइक ने मारी टक्कर, चार घायल

​बरखेड़ा। पीलीभीत–बीसलपुर मार्ग पर रविवार दोपहर करीब तीन बजे एक अनियंत्रित बाइक ने आगे चल…

1 day ago

नकली DRI अफसर बन लूटा सोना,312 वोर तमंचा, एक जिन्दा कारतूस सहित,आरोपी गिरफ्तार

बरेली। मीरगंज में पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक…

1 day ago

पाऊंनगला के चारों धान क्रय केंद्र मिले बंद, पिछले 10 दिनों से नहीं हुई तौल

बरेली/कुआंडांडा। विकास खंड कुआंडांडा के ग्राम पाऊंनगला में शनिवार को बरेली रामपुर विधान परिषद सदस्य …

1 day ago