बच्चों के विवाद के बाद मारपीट व जान से मारने की धमकी का आरोप, पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम खरगापुर खुर्द निवासी रामसिंह पुत्र हेमराज ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 21 नवंबर 2026 की शाम बच्चों को लेकर गांव के ही सुदीप सिंह, दिलीप, सुरजीत सिंह पुत्रगण ओमकार सिंह), सत्यपाल सिंह पुत्र उजागर सिंह और डबलेस पुत्र जंडैल सिंह से उनकी कहासुनी हो गई थी.
आरोप है कि इसी रंजिश को लेकर अगले दिन यानी 22 नवंबर 2026 को सुबह करीब 10:30 बजे जब रामसिंह अपने गांव के बाहर जा रहे थे, तभी उक्त सभी लोग एक राय होकर उन्हें मिले. आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी. जब उन्होंने गालियां देने से मना किया, तो आरोपियों ने लात-घूंसों और लाठी-डंडों से मारपीट की, जिससे उन्हें शरीर में गुम चोटें आईं. पीड़ित के मुताबिक, आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए.
क्षेत्राधिकारी बीसलपर राहुल पांडेय ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामले की 5 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आगे की जांच व आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है.
