Advertisement

राज्य

खेत से मिट्टी निकालने को लेकर विवाद के बाद हुई बेइज़्ज़ती से दुखी युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, चार पर मामला दर्ज

​बरखेड़ा:  क्षेत्र के अंतर्गत खेत से मिट्टी निकालने को लेकर हुए विवाद के बाद एक युवक द्वारा ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
​सिसईया थाना बरखेड़ा, जिला पीलीभीत निवासी सुनील कुमार वर्मा पुत्र स्व. सरदार सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव से कुछ दूरी पर रेलवे लाइन के किनारे उनका खेत है, जिसमें थोड़ा-बहुत पानी भरा रहता है। आरोप हैं कि 23 नवंबर  को दोपहर करीब 12 बजे उनका छोटा भाई अंकित वर्मा खेत की ओर गया था।
उस दौरान खेत से ग्राम अलकथान की कुछ महिलाएं गीली मिट्टी निकाल रही थीं। भाई द्वारा मना करने पर दुर्गा देवी पत्नी सियाराम कथित रूप से गाली-गलौज करने लगीं और अपने बेटों को बुला लिया। आरोप है कि दुर्गा देवी के बेटे अरुण व अनिल  तथा पवन पुत्र कुंवरसेन, निवासी ग्राम अलकथान, मौके पर पहुंचे और उन्होंने अंकित वर्मा के साथ मारपीट, गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी दी। तहरीर में बताया गया है कि मौके पर अन्य लोग भी मौजूद थे। मारपीट, गाली-गलौज और धमकी की घटना से आहत होकर अंकित वर्मा ने कथित तौर पर उसी समय आ रही ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दे दी। शिकायतकर्ता के अनुसार, यह घटना उनके भाई अक्षय ने देखी।
​क्षेत्राधिकारी बीसलपुर राहुल पांडेय ने बताया कि मृतक के भाई की शिकायत पर  दुर्गा देवी, अरुण, अनिल और पवन के खिलाफ मामला दर्ज कर अग्रिम कार्यबाही की जा रही हैं। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

Express views

Recent Posts

सड़क निर्माण कार्य में घटिया सामग्री के इस्तेमाल को लेकर ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन

बरखेड़ा। गजरौला मार्ग पर गांव भोपतपुर मोड़ से बुहिता तक चौड़ीकरण के तहत चल रहे…

3 hours ago

कार्तिक पूर्णिमा के दिन हजारो श्रद्धालुओं ने रामगंगा में लगाई डुबकी

बरेली ।कार्तिक पूर्णिमा के दिन हजारो श्रद्धालुओं ने रामगंगा में डुबकी लगाई। रामगंगा तट पर…

4 hours ago

पति का शव लेकर घर जा रही प्रियंका की कार ट्रक में घुसी, तीन घायल

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। दिल्ली एम्स से पति का शव लेकर घर लौट रही प्रियंका की कार…

4 hours ago

खेत से मिट्टी निकालने के विवाद में युवक की ट्रेन से कटकर संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

​बरखेड़ा । थाना क्षेत्र के सिसईया गांव में सोमवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में एक 20…

1 day ago

बच्चों के विवाद के बाद मारपीट व जान से मारने की धमकी का आरोप, पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम खरगापुर खुर्द निवासी रामसिंह पुत्र हेमराज ने पुलिस को दी…

1 day ago

अज्ञात चोरों ने 7 बंद घरों को बनाया निशाना,नकदी सहित लाखों की चोरी

बरेली/ फतेहगंज पश्चिमी। शनिवार की रात को गांव सहसा में अज्ञात चोरों ने 7 बंद…

2 days ago