Advertisement

राज्य

नए नियमों से भड़के किसान, चीनी मिल के केन यार्ड पर हंगामा,तौल ठप, राजमार्ग पर लगी लंबी कतारें


​बरखेड़ा। बजाज शुगर मिल के नए नियमों से परेशान किसानों का गुस्सा फूट पड़ा है। मिल के केन यार्ड पर किसानों ने जमकर हंगामा किया, जिसके चलते गन्ने की तौल पूरी तरह ठप हो गई।
किसानों का आरोप है कि गन्ना तुलवाने से पहले मिल प्रशासन द्वारा उनसे आधार कार्ड के साथ एक घोषणापत्र (एफिडेविट) पर हस्ताक्षर करवाए जा रहे हैं। इस घोषणापत्र में यह शर्त रखी गई है कि किसान अपने अधिकार, बकाया भुगतान या किसी अन्य परेशानी को लेकर भविष्य में कोई धरना-प्रदर्शन नहीं करेंगे। इसके अलावा, नए नियमों की प्रक्रिया इतनी धीमी है कि एक ट्रॉली को केन यार्ड में प्रवेश करने में लगभग एक घंटे का समय लग रहा है।तौल प्रक्रिया धीमी होने के कारण मिल का केन यार्ड खाली होने के बावजूद बाहर राजमार्ग पर गन्ने से भरी ट्रॉलियों की किलोमीटर लंबी लाइन लग गई है। किसानों का कहना है कि पिछले 24 घंटे से अधिक समय से उनकी ट्रॉलियां सड़क पर खड़ी हैं। सुबह 6 बजे से ही सड़क पर खड़े किसानों को एक तरफ दुकानदार तो दूसरी तरफ पुलिस प्रशासन ट्रॉलियां हटाने के लिए परेशान कर रहा है, जिससे किसानों पर दोहरी मार पड़ रही है।
​किसान नरेंद्र गंगवार ने आरोप लगाया कि मिल प्रशासन किसानों का पुराना बकाया भुगतान रोककर अपनी मनमानी कर रहा है। आक्रोशित किसानों की मांग है कि नए नियमों को तुरंत वापस लिया जाए और पूर्व वर्षों की भांति सरल तरीके से गन्ने की तौल की जाए।​
इस पूरे मामले पर बजाज शुगर मिल, बरखेड़ा के जीएम (केन) संजीव राठी ने कहा कि किसानों के साथ वार्ता चल रही है और समस्या का समाधान निकालने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि किसानों के हितों का सबसे पहले ध्यान रखा जाएगा।

Express views

Recent Posts

बच्चे की ईमानदारी से मिला खोया हुआ पर्स, पुलिस ने  पर्स स्वामिनी को किया सुपुर्द

बरखेड़ा।  कस्बे में आज पवन मोबाइल पर नियुक्त का0 प्रदीप कुमार एवं का0 अंकित कुमार…

3 hours ago

चोरों ने पुलिस को दी खुली चुनौती, चार जगह हुई लाखों की हुई चोरी

बरेली /फतेहगंज पश्चिमी। कस्बा में चोरों के हौसले बुलंद हैं। बेखौफ चोरों ने एक ही…

3 hours ago

विवाहिता को कार में बंधक बनाने व मारपीट का आरोप, दो प्रधानों समेत ससुरालियों पर तहरीर

​बरखेड़ा । काजर बोझी गांव की एक विवाहिता ने पति, ससुराल पक्ष और दो ग्राम…

24 hours ago

युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने का वांछित आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

​बरखेड़ा। थाना पुलिस ने युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में वांछित चल…

24 hours ago

ग्राम रोजगार सेवकों के आंदोलन को प्रधान संगठन का समर्थन, शांतिपूर्ण आंदोलन की अपील

बरखेड़ा। राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन उ०प्र० ने ग्राम रोजगार सेवकों की जायज मांगों को लेकर…

24 hours ago