Advertisement

राज्य

गन्ने से भरी ट्राली की टक्कर में सीएचओ गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर

​बरखेड़ा।बिलसंडा क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग में कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) के पद पर तैनात एक युवक शुक्रवार को ड्यूटी से लौटते समय सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। बरखेड़ा-नवाबगंज मार्ग पर ग्राम गाजीपुर कुंडा के पास सामने से आ रही गन्ने से लदी ट्राली ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद राहगीरों की मदद से घायल को सीएचसी बरखेड़ा पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
घायल बाइक सवार के साथी केशव गंगवार निवासी बाहर जगीर थाना कियोलरिया बरेली ​ के अनुसार, बरेली जिले के थाना क्योंलड़िया क्षेत्र के अमीरनगर निवासी रंजीत कुमार (28) पुत्र हरिओम गंगवार बिलसंडा में स्वास्थ्य विभाग में सीएचओ के पद पर कार्यरत हैं। शुक्रवार को वह ड्यूटी समाप्त कर बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह बरखेड़ा-नवाबगंज मार्ग पर ग्राम गाजीपुर कुंडा के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रही गन्ने से भरी ट्राली से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई।
​टक्कर इतनी तेज थी कि रंजीत कुमार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर जुटे राहगीरों ने तुरंत घटना की सूचना दी और एंबुलेंस की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  बरखेड़ा भिजवाया। सीएचसी के चिकित्सकों ने घायल की नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Express views

Recent Posts

बरखेड़ा: तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो भाई गंभीर घायल, बरेली में उपचार जारी

​बरखेड़ा।  क्षेत्र के गांव रम्पुरा नत्थू नहर की पुलिया के पास एक तेज रफ्तार और लापरवाह…

1 day ago

अतिक्रमण के नाम पर गरीबों के उत्पीड़न के खिलाफ गरजी हिंदू महासभा, स्थायी वेंडिंग जोन की मांग को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

पीलीभीत।शहर में गरीब ठेले, रेहड़ी और खोमचे वालों के साथ हो रहे कथित उत्पीड़न, अतिक्रमण…

1 day ago

नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, परिजनों ने पुलिस से लगाई गुहार

​बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला…

2 days ago

खुली बैठक में विकास कार्यों की स्थलीय जांच

बरखेड़ा।आज शुक्रवार 26 नबम्बर को ग्राम पंचायत सचिवालय खजुरिया पचपेड़ा में खुली बैठक में गांव…

2 days ago

वैवाहिक परिचय सम्मेलन में एक मंच पर जुटेंगे मैथिल ब्राह्मण समाज के विवाह योग्य युवक-युवतियां

6 दिसंबर को बरेली में होगा नवम सजातीय वैवाहिक परिचय सम्मेलन मीरगंज में महासचिव ओपी…

2 days ago

बरेली: उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बस को देना पड़ा धक्का!

बरेली। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बस की ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसे देखकर…

2 days ago