Advertisement

तालाब को पाटकर रामेश्वरम कॉलोनी विकसित करने की मंशा पर फिरा पानी

विनय सक्सेना/मोहित कुमार@express views

पीलीभीत। जिलाधिकारी ने रामेश्वरम कॉलोनी विकसित करने की मंशा पर पानी फेर दिया। एसडीएम और तहसीलदार ने राजस्व अभिलेखों के मुताबिक ग्राम समाज के तालाब पर कब्जा करके कॉलोनी विकसित करने के लिए कराए जा रहे निर्माण को ध्वस्त करा दिया है। यह पूरी कार्यवाही स्थानीय मीडिया द्वारा प्रकाशित की गई खबरों का संज्ञान लेकर की गई है। जिला प्रशासन की इस कार्यवाही से कौड़ियों की जमीन से करोड़ों कमाने का सपना संजोने बाले अबैध कॉलोनाइजर्स के अरमानों पर पानी फिर चुका है। इतना ही नही स्टाम्प चोरी करने के उद्देश्य से नियम विरुद्ध तरीके से कृषि भूमि क्रय-विक्रय में लगभग 30 लाख की हेराफेरी भी चर्चा का विषय बनी हुई है।


विनियमित क्षेत्र कार्यालय के अवर अभियंता बी.के सिंह ने बताया कि मीडिया के माध्यम से अबैध रामेश्वरम कॉलोनी विकसित करने का मामला संज्ञान में आने के बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर नगर मजिस्ट्रेट , एसडीएम सहित राजस्व विभाग की टीम ने स्थलीय निरीक्षण किया।गाँव पिपरा भगु महायोजना की सीमा से बाहर है , लेकिन भूमिधरों ने ग्राम मीरापुर क्षेत्र के सरकारी तालाब पर कब्जाकर कॉलोनी विकसित करने का प्रयास किया था। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राजस्व टीम ने अनाधिकृत रूप से किये गए निर्माण को ध्वस्त करा दिया है।विनियमित क्षेत्र से बाहर होने के कारण उपजिलाधिकारी और जिला पंचायत की जिम्मेदारी तय हो गई है।

Express views

Recent Posts

लघुशंका करने गए ग्रामीण को सांप ने डसा, इलाज के दौरान मौत से परिवार में कोहराम

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम रम्पुरा नत्थू में सांप के काटने से एक ग्रामीण की इलाज…

19 hours ago

चोरों का धावा, दो घरों से नकदी,जेवर और मोबाइल समेत लाखों की चोरी

  बरखेड़ा (पीलीभीत)। थाना बरखेड़ा क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों…

21 hours ago

दो पक्षों के विवाद के दौरान दूसरे के घर में घुसने का आरोप, पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने शुरू की जांच

 बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम आमडार में शनिवार देर रात दो पक्षों के बीच हुए विवाद…

21 hours ago

थाना समाधान दिवस में छह शिकायतें पहुंचीं, तीन मामलों का मौके पर हुआ निस्तारण

तहसीलदार और सीओ ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के दिए…

2 days ago

छत पर कपड़े सुखाने गई बीए छात्रा हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई, गंभीर रूप से झुलसी

बचाने पहुंची बहन और पड़ोसी महिला को भी लगे करंट के झटके, जिला अस्पताल रेफर…

2 days ago

भाजपा का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आयोजित, प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य के मार्गदर्शन से कार्यकर्ताओं में भरी ऊर्जा

विनोद देवल@express views पूरनपुर (पीलीभीत)। स्थानीय नगर के छीना पैलेस में भारतीय जनता पार्टी द्वारा…

2 days ago