Advertisement

साहब !विकास कहाँ है ये तो बताइए?

विनय सक्सेना@express views

पीलीभीत।साहब विकास किडनैप हो गया। जी हां साहब पीलीभीत शहर से दिन दहाड़े विकास किडनैप हो गया है। कुछ इनाम रखा जाए।शायद विकास की ढुढाई होने लगे।यह जानते हुए कि पीलीभीत शहर में तो विकास मिलेगा नहीं।
उस का जुड़वां भाई गंदी का ढेर तो शर्तिया मिल ही जाएगा ।
लगभग एक महीने से भी ज्यादा हो चुका है।जे पी रोड मोहल्ला पकड़िया चुंगी माल गोदाम के आगे पुराने पोस्ट आफिस( जो अब खाली प्लाट है ) के सामने इंडिया मार्का‌ हैंडपंप ( पानी पीने का नल) खराब पड़ा है। बाहर से आने बाले लोग,व बाजार के दुकानदार इस नल का पानी पीकर अपनी प्यास बुझाते हैं।
E O नगरपालिका परिषद पीलीभीत, को कम्पलेंट कर फ़ोन द्वारा अवगत कराएं एक माह हो चुका है।(मगर विकास नहीं मिला) आज तक ठीक नहीं कराया गया। जबकि पीलीभीत के निष्क्रिय विधायक, व सांसद व उनके चहेते शहर में गुम हुए विकास को ढूंढ़ रहे है।मगर उन्हें यहां विकास दिखता ही नहीं है।
प्रशासन का हर अधिकारी दिन में अनेकों बार इधर से निकलते हैं।मगर उन्हें भी यह दिखता नहीं।
मीडिया में भी खबर चली।E O पीलीभीत के मोबाइल पर मैसेज भी भेजा गया।मगर उन्हें फुर्सत ही नहीं है विकास के लिए।जो यह हैंडपंप सही कराएं।
अतः आप द्वारा ही कुछ प्रयास काम आ जाए। (शायद विकास मिल जाए।)जो पानी पीने के लिए बूंद, बूंद को तरस रहे हैं।उनकी प्यास बुझ सके।
पीलीभीत शहर चेयरमैन व उनके प्रतिनिधि गुम हुए विकास को निहारते हुए निकल जाते हैं।
देखते है कब तक‌ विकास मिलता है।या चुनाव के वक्त शाय़द मिल जाए। इंतज़ार में यहां बाज़ार के व्यापारी ।

Express views

Recent Posts

तेंदुए ने बनाया बकरे को निवाला, सूचना के घंटों बाद भी मौके पर नहीं पहुँची वन विभाग की टीम

​बरखेड़ा। क्षेत्र के गांव रम्पुरा नत्थू और पिपरा खास के बीच नहर की पुलिया के…

9 hours ago

जलभराव से नरकीय जीवन जीने को मजबूर ग्रामीण, घरों के बाहर मंडरा रहा मगरमच्छों का खौफ

बरखेड़ा (पीलीभीत)। विकास खंड बरखेड़ा से लगभग 20 किलोमीटर दूर जंगली क्षेत्र में स्थित ग्राम…

9 hours ago

अरिल नदी में गिरे तीन बाइक सवार युवकों में दो युवकों के शव बरामद, तीसरे की तलाश में जुटी SDRF, मौके पर पहुंचे एसडीएम और नायब तहसीलदार

बरेली।आंवला के मझगवां ब्लॉक के ग्राम ढलुआपुर दाखोरा में रविवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो…

9 hours ago

मिशन 2027 का आगाज: कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ने भाजपा को बताया लूट और झूठ की सरकार

पीलीभीत में पश्चिमी यूपी प्रभारी कुणाल चौधरी ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश पीलीभीत।उत्तर प्रदेश में…

10 hours ago

करोड़ों की लागत से बन रही पानी की टंकी नदी में समाई, जल जीवन मिशन को लगा करारा झटका

ग्रामीणों की चेतावनी के बावजूद नहीं हुई नदी किनारे पिचिंग टोंटियों में पानी पहुंचने से…

11 hours ago

पुल पार करते समय फिसली बाइक तीन युवक अरिल नदी में बहे, मौके पर प्रशासन व NDRF की टीम मौजूद,तलाश जारी

  बरेली ।आंवला थाना क्षेत्र में तेज बहाव के बीच नदी पार करने की कोशिश…

18 hours ago