Advertisement

home

नई दिल्ली : किसान आंदोलन पर सरकार को सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार।

नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने तीन नए कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलन कर रहे किसानों के साथ तालमेल नहीं बिठाने पर सरकार को कड़ी फटकार लगाई। वही कांग्रेस किसानों के मुद्दे पर पूरे विपक्ष को एक प्लैटफॉर्म पर लाकर सरकार पर दबाव बढ़ाने मे जुट गयी है। पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इसके लिए विपक्षी दलों के नेताओं से बात भी की है।

सोनिया ने की स्वयं की विपक्षी दलों के नेताओं से बात।

नवभारत टाइम्स की खबर के अनुसार सोनिया गांधी ने किन-किन राजनीतिक दलों के नेताओं से बात की है, इसकी जानकारी तो निकलकर अभी सामने नहीं आयी है, लेकिन सूत्रों के हवाले से लिखा है कि सोनिया गांधी ने बातचीत के द्वारा सबसे एक मंच पर आने की अपील की है।
उन्होने विपक्षी नेताओं को एकजुट होकर किसानों के मुद्दे पर संयुक्त रणनीति बनाने एवं मीटिग करने का सुझाव दिया।

सुप्रीम कोर्ट की सरकार को फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को सुनवाई को दौरान केन्द्र सरकार को फटकार लगाते हुए कहा कि वो कृषि कानूनों पर किसानों की चिंताओं को दूर करने के लिए कमिटी गठन करेगा। संभव है कि कमिटी का सुझाव आने के बाद कुछ रास्ता निकलने तक कृषि कानूनों पर रोक भी लगा दी जाए। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से कहा कि ” हमारे धैर्य को लेकर हमें लेक्चर न दिया जाए। हमने आपको काफी वक्त दिया ताकि समस्या का समाधान हो। कृषि कानून के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने संकेत दिए हैं वह कानून के अमल पर तब तक रोक लगा सकती है जब तक कि कमिटी के सामने दोनों पक्षों की बातचीत चलेगी ताकि बातचीत के लिए सहूलियत वाले वातावरण हों।”
देश की सर्वोच्च अदालत के इसी कड़े रुख को देखते हुए कांग्रेस पार्टी ने फिर से कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग कर डाली है।

रणदीप सुरजेवाला ने कहा- कानून वापस ले सरकार।

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट के द्वारा केन्द्र सरकार पर हमला बोला। उन्होने अपने ट्वीट मे लिखा कि
“उच्चतम न्यायालय राजनीतिक मुद्दों का निर्णय करता है, राजनीतिक बेईमानी से खेती को पूंजीपतियों के दरवाजे पर बेचने की साजिश का नहीं। सवाल तीन कृषि विरोधी कानूनों में एमएसपी और अनाजमंडियों को खत्म करने का है, किसान को अपने ही खेत में गुलाम बनाने का है। इसलिए कानून रद्द करने होंगे।”
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार कानूनों में 18 संशोधन करने के लिए तैयार है। इसकी मतलब है ये कानून गलत हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने सरकार के रवैये पर जताई नाराजगी

उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को कहा कि नए कृषि कानूनों को लेकर जिस तरह से केन्द्र और किसानों के बीच बातचीत चल रही है, उससे वह बेहद निराश है। प्रधान न्यायाधीश एसए बोबडे की अध्यक्षता वाली एक पीठ ने कहा,

“क्या चल रहा है? राज्य आपके कानूनों के खिलाफ बगावत कर रहे हैं।” उसने कहा, “हम बातचीत की प्रक्रिया से बेहद निराश हैं।”

पीठ ने कहा, “हम आपकी बातचीत को भटकाने वाली कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते लेकिन हम इसकी प्रक्रिया से बेहद निराश हैं।” …………. ” आप बताएं कि आप क्या कानून के अमल पर रोक लगाएंगे या फिर हम करेंगे। दिक्कत क्या है कानून को अभी स्थगित करने में ये बताएं। हम आपको पिछली बार भी कह चुके हैं कि कानून के अमल पर होल्ड किया जाए। लेकिन आपने जवाब नहीं दिया। लोग (किसान) आत्महत्या कर रहे हैं, प्रदर्शन स्थल पर जाड़े में वो सफर कर रहे हैं। हम नहीं समझ पा रहे हैं कि बुजुर्ग और महिलाएं भी वहां क्यों आए हैं। हम कमिटी का प्रस्ताव रख रहे हैं और हम ये भी प्रस्ताव करते हैं कि कानून के अमल पर रोक लगाई जाए। सरकार मुद्दों दर मुद्दों बात करना चाहती है और किसान कानून वापसी चाहते हैं। हम कानून के अमल पर स्टे करेंगे और ये स्टे तब तक होगी जब तक कमिटी बात करेगी ताकि बातचीत की सहूलियत पैदा हो। “

पीठ में न्यायमूर्ति एएस बोपन्ना और न्यायमूर्ति वी. रामसुब्रमण्यन भी शामिल थे। माननीय उच्चतम न्यायालय ने याचिकाओं पर सुनवाई करते अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। सुप्रीम कोर्ट कल इस पर अपना निर्णय सुना सकती है।

(सौ. एनबीटी)

Express views

Recent Posts

मारपीट के मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम ढल्लिया में मारपीट के मामले में पुलिस ने चार…

20 hours ago

संत दिव्यानंद महाराज के सत्संग में उमड़े श्रद्धालु

बरखेड़ा।क्षेत्र के ग्राम पिपराखास स्थित झोपड़ी आश्रम में परम पूज्य स्वामी दिव्यानंद जी महाराज के…

20 hours ago

सेवा सेतु अभियान के छठवें दिन लाभार्थियों को वितरित किए राशन कार्ड व प्रोत्साहन पत्र

  बरखेड़ा।सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से 17…

20 hours ago

फ्रेशर डे ‘आगाज’ में नवागंतुक विद्यार्थियों ने बिखेरे प्रतिभा के रंग

पीलीभीत। हरप्रसाद रामप्यारी महाविद्यालय में शनिवार,  को नवागंतुक विद्यार्थियों के स्वागत के लिए फ्रेशर डे…

20 hours ago

मारपीट के मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम ढल्लिया में मारपीट के मामले में पुलिस ने चार…

2 days ago

दो बाइकों की भिड़ंत में 5 वर्षीय मासूम सहित पांच लोग घायल, तीन की हालत गंभीर जिला अस्पताल रेफर 

बरखेड़ा। शुक्रवार दोपहर करीब 1 बज बरखेड़ा गजरौला मार्ग पर दो बाइकों की आपस में…

2 days ago