Advertisement

home

यूपी में संपूर्ण लॉक डाउन की तैयारियां शुरू, जरूरी सेवाओं के लिए जारी होंगे ई-पास

@desk

पीलीभीत।कोरोना माहमारी की दूसरी लहर को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार बेहद चिंतित है और मई में पूर्ण लॉक डाउन लगाने की तैयारी में है। अपर मुख्य सचिव रेणुका कुमार ने प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को कोविड-19 की द्वितीय लहर के कारण घोषित लाकडाउन की अवधि में आवश्यक वस्तुओं एवं सेवाओं की आपूर्ति हेतु आनलाइन ई-पास जारी करने का आदेश दिया है।अपर मुख्य सचिव के आदेश से कोविड 19 की श्रृंखला को तोड़ने के लिए उत्तर प्रदेश में एक बार फिर पूर्ण लॉक डाउन लगने की संभावना बढ़ गई है।

बताते चलें कि उत्तर प्रदेश सरकार ने कोविड-19 की द्वितीय लहर के कारण प्रदेश में घोषित लाकडाउन की अवधि में गत वर्ष की भांति आनलाइन ई-पास जारी किये जाने का निर्णय लिया है। यह व्यवस्था पूर्व की भांति मुख्यतः सूची बद्ध आवश्यक वस्तुओं एवं सेवाओं की आपूर्ति करने वाली संस्थाओं के लिये पास जारी करने हेतु निर्मित की गयी है। आमजन चिकित्सा सेवाएं प्राप्त करने के लिये भी ई-पास के आवेदन किये जा सकते हैं। यदि किसी क्षेत्र में आवश्यक वस्तुओं एवं सेवाओं की आपूर्ति आमजन को प्राप्त नहीं हो रही है तो उनके द्वारा इसकी शिकायत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर की जा सकती है।

ई-पास प्राप्त करने हेतु आवेदक rahat.up.nic.in पर उपलब्ध लिंक rahat.up.nic.in/epass के माध्यम से आनलाइन आवेदन कर सकेंगे। ई-पास पोर्टल में संस्थागत पास का भी प्रावधान किया गया है जिसमें एक संस्था, आवेदक सहित अधिकतम 05 कार्मिकों को पास निर्गत कर सकेगी। आनलाइन प्राप्त आवेदनों का परीक्षण अधिकृत प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा किया जायेगा। परीक्षण करने बाले प्रशासनिक अधिकारियों को आवेदन स्वीकृत या अस्वीकृत करने का अधिकार होगा।स्वीकृत किये गये आवेदनों हेतु ई-पास आनलाइन जारी किये जायेंगे। आवेदक को SMS के माध्यम से लिंक उपलब्ध कराया जाएगा।लिंक पर क्लिक कर आवेदक ई-पास डाउनलोड / प्रिंट कर उपयोग कर सकेगा। आदेश में ई-पास की इलेक्ट्रानिक कापी को भी मान्यता दी गई है।जनपद की सीमा के अंतर्गत उपजिलाधिकारी तथा प्रदेश की सीमा के भीतर अन्तर्जनपदीय ई-पास जारी करने हेतु जिलाधिकारी द्वारा नामित अपर जिलाधिकारी अधिकृत होंगे।संस्थानों हेतु जारी ई-पास लॉक डाउन की सम्पूर्ण अवधि तक वैध होगें, जबकि आमजन हेतु जारी जनपदीय ई-पास की वैधता 01 दिवस की होगी एवं अन्तर्जनपदीय ई-पास की वैधता 02 दिवस की होगी।पुलिस या सुरक्षाकर्मियों द्वारा चेकिंग के दौरान ई-पास का सत्यापन QR Code के माध्यम से सुनिश्चित किया जायेगा।

Express views

Recent Posts

मारपीट के मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम ढल्लिया में मारपीट के मामले में पुलिस ने चार…

15 hours ago

संत दिव्यानंद महाराज के सत्संग में उमड़े श्रद्धालु

बरखेड़ा।क्षेत्र के ग्राम पिपराखास स्थित झोपड़ी आश्रम में परम पूज्य स्वामी दिव्यानंद जी महाराज के…

15 hours ago

सेवा सेतु अभियान के छठवें दिन लाभार्थियों को वितरित किए राशन कार्ड व प्रोत्साहन पत्र

  बरखेड़ा।सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से 17…

15 hours ago

फ्रेशर डे ‘आगाज’ में नवागंतुक विद्यार्थियों ने बिखेरे प्रतिभा के रंग

पीलीभीत। हरप्रसाद रामप्यारी महाविद्यालय में शनिवार,  को नवागंतुक विद्यार्थियों के स्वागत के लिए फ्रेशर डे…

15 hours ago

मारपीट के मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम ढल्लिया में मारपीट के मामले में पुलिस ने चार…

2 days ago

दो बाइकों की भिड़ंत में 5 वर्षीय मासूम सहित पांच लोग घायल, तीन की हालत गंभीर जिला अस्पताल रेफर 

बरखेड़ा। शुक्रवार दोपहर करीब 1 बज बरखेड़ा गजरौला मार्ग पर दो बाइकों की आपस में…

2 days ago