पीलीभीत।उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर समाजवादी पार्टी ने विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर पीलीभीत से शैलेन्द्र सिंह गंगवार उम्मीदवार घोषित किया है।
सपा का प्रत्याशी बनाये जाने पर शैलेन्द्र सिंह गंगवार का उनके समर्थको ने जोरदार स्वागत किया। पत्रकारों के द्वारा पूछे गए सवाल में डॉ शैलेन्द्र ने कहा। शिक्षा और स्वास्थ्य सम्वन्धित बुनियादी जरूरतों को पूरा करना ही मेरा प्रथम उद्द्देश्य है।
बतादें कि पीलीभीत जिले के राजनीतिक इतिहास में यह पहला मौका है कि जब विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने किसी मुस्लिम चेहरे को उम्मीदवार नहीं बनाया है। जिससे मुस्लिम वर्ग में मायूसी देखी जा रही है। जिस कारण मंगलवार को लॉ कॉलेज में सैकड़ों मुस्लिम वर्ग के लोगों ने डॉ शाने अली की अगुआई में सपा का विरोध प्रदर्शन भी किया था । जिस पर डॉ शैलेन्द्र ने कहा कि ये एक नैसर्गिक प्रक्रिया है जनता कुछ ही दिनों में सब स्वीकार कर लेती है वो सब हमारे भाई हैं और वो सभी चुनाव में हमारे साथ होंगे।
बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा में चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन…
बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही…
बरखेड़ा। श्री गणेश चतुर्थी उत्सव के समापन के बाद आज रविवार को श्री भगवान गणेश…
पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…
बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…
बरेली/ फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे के मोहल्ला लोधी नगर में स्थित लंगड़े बाबा की मढ़ी मंदिर…