Latest Posts
   
home 

शिक्षा और स्वास्थ्य सम्वन्धित बुनियादी जरूरतों को पूरा करना ही मेरा प्राथमिक लक्ष्य:डॉ शैलेन्द्र

पीलीभीत।उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर समाजवादी पार्टी ने विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर पीलीभीत से शैलेन्द्र सिंह गंगवार उम्‍मीदवार घोषित किया है।

सपा का प्रत्याशी बनाये जाने पर शैलेन्द्र सिंह गंगवार का उनके समर्थको ने जोरदार स्वागत किया। पत्रकारों के द्वारा पूछे गए सवाल में डॉ शैलेन्द्र ने कहा। शिक्षा और स्वास्थ्य सम्वन्धित बुनियादी जरूरतों को पूरा करना ही मेरा प्रथम उद्द्देश्य है।
बतादें कि पीलीभीत जिले के राजनीतिक इतिहास में यह पहला मौका है कि जब विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने किसी मुस्लिम चेहरे को उम्मीदवार नहीं बनाया है। जिससे मुस्लिम वर्ग में मायूसी देखी जा रही है। जिस कारण मंगलवार को लॉ कॉलेज में सैकड़ों मुस्लिम वर्ग के लोगों ने डॉ शाने अली की अगुआई में सपा का विरोध प्रदर्शन भी किया था । जिस पर डॉ शैलेन्द्र ने कहा कि ये एक नैसर्गिक प्रक्रिया है जनता कुछ ही दिनों में सब स्वीकार कर लेती है वो सब हमारे भाई हैं और वो सभी चुनाव में हमारे साथ होंगे।

https://youtu.be/G0tZVe4NAjk

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!