पीलीभीत: सुनगढ़ी थाना क्षेत्र की रहने वाली एक दलित नाबालिग छात्रा ने आयुर्वेदिक कॉलेज के लिपिक पर रेप का आरोप लगाया है। वहीं उसने यह भी कहा है कि लिपिक ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया में डालने की धमकी देकर वह उससे संबंध बनाता रहा है। मामला 3 महीने पहले का बताया जा रहा है जब दलित नाबालिग के पिता का देहांत हो गया और घर में पैसे की दिक्कत महसूस होने पर उसने अपनी जान पहचान के आयुर्वेदिक कॉलेज के लिपिक संदीप लाला से संपर्क किया और कहीं नौकरी लगवाने की बात कही।
नौकरी दिलाने के नाम पर किया रेप
संदीप लाला ने नाबालिग बच्ची से नौकरी लगवाने की बात कहकर रेप किया और उसका अश्लील वीडियो बना लिया जब बच्ची ने इसका विरोध किया तो वह अश्लील वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करने की बातें करने लगा। लड़की ने बड़ी हिम्मत के साथ अपनी मां को यह पूरा मामला बताया। जिस पर पीडित परिवार ने सदर थाना में संदीप मौर्य के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने भी अपनी कार्रवाई करते हुए फौरन संदीप लाला को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी अश्लील वीडियो बनाकर कर रहा था ब्लैकमेल
वहीं पुलिस कप्तान दिनेश कुमार का कहना है कि लड़की का मेडिकल कराकर 164 के बयान कराए जाएंगे और जल्द से जल्द रेपिस्ट संदीप लाला को सजा दिलाने का काम किया जाएगा। बताते चलें कि दलित बच्ची के साथ रेप का मामला सामने आया है। नौकरी दिलाने के नाम पर आरोपी ने लगातार रेप किया। पीड़ित युवती ने आयुर्वेदिक कालेज के लिपिक संदीप लाला पर आरोप लगाए है। अश्लील विडियो बनाकर आरोपी ब्लैकमेल कर रहा था। बच्ची की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया। मामला सदर कोतवाली क्षेत्र का बताया जा रहा है।
पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…
पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…
पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…
गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…
बरेली। जिले में अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की…
बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बरखेड़ा थाने में तहरीर देते हुए बताया…