Latest Posts
   
home 

आयुर्वेदिक कॉलेज के लिपिक पर नौकरी दिलाने के नाम पर दलित नाबालिग के साथ रेप का आरोप, अश्लील वीडियो बनाकर करता था ब्लैकमेल

पीलीभीत: सुनगढ़ी थाना क्षेत्र की रहने वाली एक दलित नाबालिग छात्रा ने आयुर्वेदिक कॉलेज के लिपिक पर रेप का आरोप लगाया है। वहीं उसने यह भी कहा है कि लिपिक ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया में डालने की धमकी देकर वह उससे संबंध बनाता रहा है। मामला 3 महीने पहले का बताया जा रहा है जब दलित नाबालिग के पिता का देहांत हो गया और घर में पैसे की दिक्कत महसूस होने पर उसने अपनी जान पहचान के आयुर्वेदिक कॉलेज के लिपिक संदीप लाला से संपर्क किया और कहीं नौकरी लगवाने की बात कही।

नौकरी दिलाने के नाम पर किया रेप
संदीप लाला
ने नाबालिग बच्ची से नौकरी लगवाने की बात कहकर रेप किया और उसका अश्लील वीडियो बना लिया जब बच्ची ने इसका विरोध किया तो वह अश्लील वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करने की बातें करने लगा। लड़की ने बड़ी हिम्मत के साथ अपनी मां को यह पूरा मामला बताया। जिस पर पीडित परिवार ने सदर थाना में संदीप मौर्य के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने भी अपनी कार्रवाई करते हुए फौरन संदीप लाला को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी अश्लील वीडियो बनाकर कर रहा था ब्लैकमेल
वहीं पुलिस कप्तान दिनेश कुमार का कहना है कि लड़की का मेडिकल कराकर 164 के बयान कराए जाएंगे और जल्द से जल्द रेपिस्ट संदीप लाला को सजा दिलाने का काम किया जाएगा। बताते चलें कि दलित बच्ची के साथ रेप का मामला सामने आया है। नौकरी दिलाने के नाम पर आरोपी ने लगातार रेप किया। पीड़ित युवती ने आयुर्वेदिक कालेज के लिपिक संदीप लाला पर आरोप लगाए है। अश्लील विडियो बनाकर आरोपी ब्लैकमेल कर रहा था। बच्ची की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया। मामला सदर कोतवाली क्षेत्र का बताया जा रहा है।

Related posts

Leave a Comment

error: Content is protected !!