avneesh srivastav@express views पीलीभीत। पुलिस का अमानवीय चेहरा फिर एक बार सामने आया है। सोमवार रात कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खकरा में 2 युवकों को मोहल्ले के ही सोनू पाल, चंदन पाल, ठाकुर और रामेश्वर दयाल ने अपने अन्य साथियों के साथ बच्चा चोरी की अफवाह फैला कर मोहल्ले के ही शलभ सक्सेना उर्फ एलिस सक्सेना एवम रोहित खरोजा को बहुत बुरी तरह से लाठी डंडे से पिटाई की, जिससे दोनों की हालत बहुत नाजुक है, वहीं जब घायल शलभ और रोहित रात थाने पहुंचे तब रात्रि में मौजूद थाने में तैनात पुलिस प्रशासन ने उन्हीं को बैठा लिया और ना ही मेडिकल कराया।
पीड़ित की मां पूरी रात्रि कोतवाली गेट पर अपने बच्चे की गुहार लगाकर प्रशासन से भीख मांगती रही लेकिन प्रशासन ने एक ना सुनी। पीड़ित की मां द्वारा सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे शिवसेना के जिला अध्यक्ष शैली शर्मा जिला उपाध्यक्ष प्यारे लाल प्रजापति की पुलिस से तीखी नोक झोंक हुई। जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने घायल युवकों को 15 घंटे बाद मेडिकल के लिए जिला अस्पताल रवाना करवाया। किंतु अभी तक दोषियों के विरुद्ध कोई कार्यवाई नही हुई है।
पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…
पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…
पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…
गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…
बरेली। जिले में अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की…
बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बरखेड़ा थाने में तहरीर देते हुए बताया…