Latest Posts
   
home 

पीलीभीत:बच्चा चोरी की झूठी अफवाह फैलाकर 2 लोगों को बेरहमी से पीटा, नहीं हुई दोषियों पर कोई कार्यवाई।

शलभ सक्सेना उर्फ ऐलिस
रोहित खरोज़ा
  • पीड़ित को ही पुलिस ने रातभर बैठाया, नही कराया मेडिकल।
  • रात भर पीड़ित की माँ लगाती रही पुलिस से रहम की गुहार।

avneesh srivastav@express views पीलीभीत।  पुलिस का अमानवीय चेहरा फिर एक बार सामने आया है।  सोमवार रात कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खकरा में 2 युवकों को मोहल्ले के ही सोनू पाल, चंदन पाल, ठाकुर और रामेश्वर दयाल ने अपने अन्य साथियों के साथ बच्चा चोरी की अफवाह फैला कर मोहल्ले के ही शलभ सक्सेना उर्फ एलिस सक्सेना एवम रोहित खरोजा को बहुत बुरी तरह से लाठी डंडे से पिटाई की, जिससे दोनों की हालत बहुत नाजुक है, वहीं जब घायल शलभ और रोहित  रात थाने पहुंचे तब रात्रि में मौजूद थाने में तैनात पुलिस प्रशासन ने उन्हीं को बैठा लिया और ना ही मेडिकल कराया।

शिव सेना पदाधिकारियों से हुई नोकझोंक

पीड़ित की मां पूरी रात्रि कोतवाली गेट पर अपने बच्चे की गुहार लगाकर प्रशासन से भीख मांगती रही लेकिन प्रशासन ने एक ना सुनी। पीड़ित की मां द्वारा सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे शिवसेना के जिला अध्यक्ष शैली शर्मा जिला उपाध्यक्ष प्यारे लाल प्रजापति की पुलिस से तीखी नोक झोंक हुई। जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने घायल युवकों को 15 घंटे बाद मेडिकल के लिए जिला अस्पताल रवाना करवाया। किंतु अभी तक दोषियों के विरुद्ध कोई कार्यवाई नही हुई है।

https://youtu.be/9kxPBniMC7g

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!