@desk।बुधवार को पीलीभीत दौरे पर आए डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के काफिले की गाड़ियां भिड़ गईं। इसमें उनके काफिले की ही एंबुलेंस क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि किसी को चोट नहीं पहुंची है।उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक बुधवार को जिले के दौरे पर आए हुए थे। दोपहर बाद उनका काफिला भाजपा कार्यालय से मेडिकल कॉलेज की तरफ जा रहा था।
खाग इलाके में मेडिकल कॉलेज के मोड़ पर काफिले में शामिल गाड़ियों की गति धीमी हुई। तभी काफिले की एंबुलेंस का चालक गति पर नियंत्रण नहीं पा सका और आगे जा रही दूसरी कार से टकरा गया, जिससे एंबुलेंस क्षतिग्रस्त हो गई।
हालांकि उपमुख्यमंत्री पहले ही वहां से निकल चुके थे। बाद में क्षतिग्रस्त एंबुलेंस को हटाकर दूसरी एंबुलेंस काफिले में शामिल कर ली गई।
पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…
पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…
पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…
गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…
बरेली। जिले में अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की…
बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बरखेड़ा थाने में तहरीर देते हुए बताया…