Latest Posts
home 

पीलीभीत दौरे पर आए डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के काफिले की गाड़ियां आपस में भिड़ीं, जानिए पूरा मामला….

@desk।बुधवार को पीलीभीत दौरे पर आए डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के काफिले की गाड़ियां भिड़ गईं। इसमें उनके काफिले की ही एंबुलेंस क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि किसी को चोट नहीं पहुंची है।उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक बुधवार को जिले के दौरे पर आए हुए थे। दोपहर बाद उनका काफिला भाजपा कार्यालय से मेडिकल कॉलेज की तरफ जा रहा था।

खाग इलाके में मेडिकल कॉलेज के मोड़ पर काफिले में शामिल गाड़ियों की गति धीमी हुई। तभी काफिले की एंबुलेंस का चालक गति पर नियंत्रण नहीं पा सका और आगे जा रही दूसरी कार से टकरा गया, जिससे एंबुलेंस क्षतिग्रस्त हो गई।

हालांकि उपमुख्यमंत्री पहले ही वहां से निकल चुके थे। बाद में क्षतिग्रस्त एंबुलेंस को हटाकर दूसरी एंबुलेंस काफिले में शामिल कर ली गई।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!