Latest Posts
   
home उत्तरप्रदेश बदायूँ बरेली राज्य राष्ट्रीय 

मालगाड़ी के डिब्बे में उठा आग का धुआं, रेलवे जंक्शन पर मचा हड़कंप

बरेली। सोमवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब मुरादाबाद की ओर से महाराष्ट्र जाने वाली मालगाड़ी के एक डिब्बे से अचानक धुआं उठने लगा। घटना बरेली रेलवे जंक्शन के पास हुई, जहां धुआं उठते ही स्टेशन पर खड़े यात्रियों और रेलवे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। प्लेटफॉर्म पर मौजूद लोगों ने तुरंत स्थिति की जानकारी स्टेशन प्रशासन को दी। सूचना मिलते ही जीआरपी थाना प्रभारी सुशील कुमार वर्मा पुलिस बल के साथ और आरपीएफ घटना स्थल पहुंच गई। अग्निशमन की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर लागू पाया।…

Read More
home उत्तरप्रदेश बदायूँ बरेली राज्य राष्ट्रीय 

हर 15 मिनट में मिलेगी ई-बस, शहर में सोमवार से होगा संचालन

बरेली। शहर में तीन रूटों पर सोमवार से ई-बसों का संचालन होगा। इसके लिए 60 स्टॉपेज (ठहराव स्थल) भी तय किए गए हैं। पहले चरण में बरेली-शेरगढ़ और बरेली-शीशगढ़ रूट पर चल रहीं ई-बसों को हटाकर उनका संचालन शहरी क्षेत्र में निर्धारित रूटों पर किया जाएगा। दूसरे चरण में बरेली-मनौना धाम रूट की बसों को वहां से हटाकर शहर की सीमा में संचालित किया जाएगा। सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज के तहत दो साल पहले शहर में 25 ई-बसों का संचालन शुरू किया गया था। शहरी सीमा में घाटा होने के कारण…

Read More
home उत्तरप्रदेश बदायूँ बरेली राज्य राष्ट्रीय 

राममूर्ति स्मारक मेडिकल कॉलेज पर HR मैनेजर ने लगाए गंभीर आरोप,  मैनेजर के खुलासों से हड़कंप,HR मैनेजर का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

वायरल वीडियो में आरोप:- काला धन कैसे सफेद होता है? कर्मचारियों का शोषण कैसे किया जाता है? 300 कर्मचारियों की छंटनी का सच। Report:Abhishek Pandey Edited by:Mohit kumar बरेली। राममूर्ति स्मारक मेडिकल कॉलेज एक बार फिर विवादों में है। अस्पताल के पूर्व HR मैनेजर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने प्रबंधन पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। वीडियो में HR मैनेजर का दावा है कि अस्पताल में बड़े पैमाने पर काले धन को सफेद करने के खेल खेले जा रहे हैं। कर्मचारियों…

Read More
home बदायूँ बरेली राज्य राष्ट्रीय 

बड़ा हादसा टला पुल से नीचे बैगुल नदी में 20 फिट गहरे में गिरी कार, पांच लोग गम्भीर घायल 

बरेली। जनपद के थाना शीशगढ़ क्षेत्र शुक्रवार सुबह साढ़े दस बजे के आसपास बड़ा सड़क हादसा हो गया। खेड़ा सराय से मानपुर सामान लेने जा रही स्विफ्ट डिज़ायर कार (UP25 CN 7886) बैगुल नदी के पुल पर अचानक अनियंत्रित हो गई। तेज रफ्तार के चलते कार पुल की रेलिंग तोड़ते हुए सीधा नीचे नदी में जा गिरी। हादसा सुबह करीब 10:30 बजे हुआ। कार चला रहा था आदिल (20), साथ में बैठे थे 25 वर्षीय कासिम,20 वर्षीय फरमान ,21 वर्षीय सलमान,28 वर्षीय गुड्डू सभी निवासी ग्राम खेड़ा सराय, थाना शीशगढ़…

Read More
home उत्तरप्रदेश बदायूँ बरेली राज्य राष्ट्रीय 

23वां दीक्षांत समारोह: राज्यपाल ने मेधावियों को दिए स्वर्ण पदक

ब्ररली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली के अटल सभागार में बृहस्पतिवार को 23वां दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में स्नातक व परास्नातक के मेधावियों और 113 पीएचडी धारकों को सम्मानित किया गया। समारोह में कुलाधिपति राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्य अतिथि आईआईटी रोपड़ के निदेशक प्रो. राजीव आहूजा, अति विशिष्ट अतिथि झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार, विशिष्ट अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने 94 मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए।

Read More
home उत्तरप्रदेश बदायूँ बरेली राज्य राष्ट्रीय 

बरेली में अखिलेश यादव की एंट्री से सियासत गरमाई चुनाव आयोग और भाजपा पर बोला हमला

बरेली।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव गुरुवार को बरेली पहुंचे। एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत हुआ। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात की और कई विवाह समारोहों में शामिल हुए। पत्रकारों से बातचीत में अखिलेश ने चुनाव आयोग पर पक्षपात के आरोप लगाए और भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा अब भगवान से ऊपर होने लगी है, इकाना स्टेडियम का नाम तक बदल दिया गया। रामपुर की घटना पर उन्होंने कहा कि वहां लाखों लोगों को वोट डालने से रोका गया और प्रशासन भाजपा के…

Read More
home उत्तरप्रदेश बदायूँ बरेली राज्य राष्ट्रीय 

आयुष हैल्थ वेलनेस सेंटर एवम् योग एसोसिएशन उत्तर प्रदेश ने सौंपा ज्ञापन

बरेली।आयुष हैल्थ वेलनेस सेंटर एवम् योग एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री मुरलीधर वर्मा के नेतृत्व में चार सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल प्रमुख सचिव आयुष खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन श्री रंजन कुमार से मिला व योग प्रशिक्षकों की समस्याओं से संबंधित ज्ञापन दिया। विदित हो राष्ट्रीय आयुष मिशन के अंतर्गत उत्तर प्रदेश में 1020 आयुष्मान आरोग्य मंदिर /आयुर्वेदिक चिकित्सालयों का संचालन किया जा रहा है।जिसमें प्रत्येक चिकित्सालय में एक पुरुष एक महिला योग प्रशिक्षक की नियुक्ति हुई।प्रदेश में विगत 5 वर्षों से इन योग प्रशिक्षकों को बहुत ही अल्प…

Read More
home उत्तरप्रदेश बदायूँ बरेली राज्य राष्ट्रीय 

अवैध बंदूक और तीन जिंदा कारतूस के साथ एक युवक गिरफ्तार

बरेली। फतेहगंज पश्चिमी  थाना फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने एक आरोपी युवक को अवैध बंदूक और तीन जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी अभिषेक कुमार ने बताया कि पुलिस टीम गश्त पर थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक अवैध हथियार के साथ घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी युवक ने अपना नाम गौतम पुत्र भगवान दास निवासी ग्राम भोलापुर, थाना फतेहगंज पश्चिमी बताया। और उसने बताया कि वह हरियाणा की एक प्लाई फैक्ट्री…

Read More
home उत्तरप्रदेश बदायूँ बरेली राज्य राष्ट्रीय 

विधायक प्रतिनिधि संजय चौहान की बेटी का हुआ आकस्मिक निधन

बरेली। फतेहगंज पश्चिमी विधायक प्रतिनिधि की बड़ी पुत्री का हुआ आकस्मिक निधन। जानकारी के अनुसार विधायक प्रतिनिधि संजय चौहान की बड़ी पुत्री अनुष्का चौहान उर्फ किटू का रात्रि में आकस्मिक निधन हो गया। जैसे ही उनकी पुत्री के निधन की सूचना कस्बे के लोगों और व्यापारियों एवं राजनीतिक लोगों को मिली कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई। स्टेशन रोड पर संजय चौहान के निवास पर उनकी बच्ची को देखने वालों की भीड़ लग गई। मीरगंज विधायक डॉक्टर डीसी वर्मा एवं राजनीतिक लोगों एवं समाजसेवीयो, व्यापारियों ने संजय चौहान व…

Read More
home उत्तरप्रदेश बदायूँ बरेली राज्य राष्ट्रीय 

राजश्री मेडिकल कॉलेज के छात्र हुआ अपहरण, दोस्तों ने कार में घंटों बंधक बनाकर मांगी 50 लाख फिरौती

बरेली। जनपद  के कस्बा फतेहगंज पश्चिमी नेशनल हाईवे पर राजश्री मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस के छात्र के बैंक खाते में करोड़ों रुपये होने की चर्चा उसके लिए जानलेवा साबित हो गई। उसी चर्चा पर भरोसा कर उसके ही सहपाठी दोस्तों ने बाहरी युवकों के साथ मिलकर उसका अपहरण कर लिया। छात्र को घंटों चलती कार में धमकाया गया, और मोबाइल से यूपीआई के जरिए 60 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए गए, जबकि छात्र के खाते में कुल इतना ही बैलेंस था। इतना ही नहीं, आरोपितों ने छात्र के पिता से…

Read More
error: Content is protected !!