Latest Posts
   
home उत्तरप्रदेश बदायूँ बरेली राज्य राष्ट्रीय 

भूसा फरमान” पर BEO पर गिरी गाज, मुख्यालय अटैच, नोटिस जारी

रिपोर्ट:नन्दकिशोर शर्मा बरेली। नवाबगंज में विद्यालयों से भूसा दान कराने के आदेश को लेकर उठे विवाद के बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने नवाबगंज के खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) को तत्काल प्रभाव से बरेली मुख्यालय से अटैच कर दिया है। साथ ही उन्हें कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है। मामला उस आदेश से जुड़ा है, जो 22 मई 2026 को खंड शिक्षा अधिकारी नवाबगंज की ओर से जारी किया गया था। आदेश में विकास क्षेत्र के 46 प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों…

Read More
home बदायूँ बरेली राज्य राष्ट्रीय 

बकरीद पर माहौल बिगाड़ने की कोशिश, चौराहे के पास मिले पशु अवशेष, जांच में जुटी पुलिस

बरेली। बकरीद के दिन माहौल बिगाड़ने की कोशिश का मामला सामने आया है। थाना बारादरी क्षेत्र के सतीपुर चौराहे के पास सड़क किनारे पशु अवशेष मिलने से इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। घटना की जानकारी फैलते ही हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और नाराजगी जताते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर मामला शांत कराया। बताया जा रहा है कि बकरीद के मौके पर शहर के विभिन्न इलाकों में बड़ी संख्या में कुर्बानी दी गई थी।…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया ईद-उल-अजहा का त्योहार

बरखेड़ा/पीलीभीत।खुशियों और आपसी भाईचारे का त्योहार ईद-उल- अजहा (बकरीद) बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। वही बरखेड़ा जामा मस्जिद के इमाम मौलाना हिसामुद्दीन कारी ने नमाज अदा कराई। पर्व को लेकर जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण अंचल में उत्साह का मौहल रहा। ईद की नमाज के लिए जिले भर के मस्जिदों को सजाया गया था। ईद पर आज मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अपनी सुविधा के अनुसार मस्जिदों व ईदगाहों में पहुंचकर नमाज अदा की। नगर के मस्जिदो में नमाज अदा करने विशेष प्रबंध किया गया था। शांति व्यवस्था बनाए रखने…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य 

देवस्थली शिक्षापीठ में समर कैंप के साथ डेंटल कैंप हुआ आयोजित

बच्चों ने कराई निशुल्क दंत जांच बरेली। इस्कॉन मंदिर प्रांगण स्थित देवस्थली शिक्षापीठ में बच्चों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए समर कैंप एवं डेंटल कैंप का आयोजन किया गया। समर कैंप में बच्चों ने डांस, क्राफ्ट सहित विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेकर आनंद उठाया, वहीं छोटे बच्चों ने शिव डेंटल क्लिनिक एंड इंप्लांट सेंटर की डॉक्टर पायल से अपने दांतों की निशुल्क जांच कराई। इस दौरान बच्चों को उचित परामर्श के साथ दवाइयां एवं टूथपेस्ट आदि भी वितरित किए गए। विद्यालय की प्रधानाचार्या इंदिरा गौतम ने…

Read More
home बदायूँ बरेली राज्य राष्ट्रीय 

सरकारी स्कूलों को भूसा दान का आदेश, हर विद्यालय से 46 किलो चारे की मांग

रिपोर्ट:नन्दकिशोर शर्मा बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में बेसिक शिक्षा विभाग का एक आदेश चर्चा का विषय बन गया है। नवाबगंज के खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी पत्र में सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों को निराश्रित एवं बेसहारा गोवंश के भरण-पोषण के लिए भूसा दान करने के निर्देश दिए गए हैं। जारी आदेश के मुताबिक, क्षेत्र के सभी 46 विद्यालयों को 46-46 किलो भूसा जमा कर पशु चिकित्साधिकारी कार्यालय में उपलब्ध कराना होगा। यह भूसा आवारा गोवंश के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। पत्र में कहा गया है कि यह…

Read More

अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन की सख्ती बरकरार

​बरखेड़ा: क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने अपनी सख्ती बरकरार रखी है। बुधवार को राजस्व विभाग और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने ग्राम मुड़िया हुलास में छापेमारी कर अवैध खनन में जुटी एक मिनी  (जेसीबी) मशीन को पकड़ा और उसे सीज कर दिया। ​जानकारी के अनुसार, प्रशासन को गुप्त सूचना मिली थी कि मुड़िया हुलास के पास अवैध रूप से खनन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार अवधेश कुमार के नेतृत्व में राजस्व विभाग और स्थानीय पुलिस की एक टीम तुरंत मौके के लिए…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

अवैध रूप से चल रही पैथालॉजी लैब पर स्वास्थ्य विभाग की कार्यवाही, किया सील

बरखेड़ा। अवैध रूप से चल रही पैथालॉजी लैब को शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग व राजस्व विभाग की टीम ने पुलिस की मौजूदगी में छापेमारी के सील किया। कस्बा बरखेड़ा के दौलतपुर रोड पर वार्ड नं 8 में एक मार्केट में इसवा पैथोलॉजी लैब के नाम से खून की जांच की लैब चल रही थी ,जिसकी किसी शिकायतकर्ता ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर की थी इसी शिकायत के अंतर्गत आज दोपहर 3बजे स्वास्थ्य विभाग ,राजस्व विभाग की सयुंक्त टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ इसवा पैथोलॉजी लैब पर अचानक छापेमारी की इस…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

पीलीभीत: लिटिल एंजिल स्कूल पर एक लाख रुपये का जुर्माना

पीलीभीत। जिला विद्यालय निरीक्षक राजीव कुमार द्वारा लिटिल एंजिल स्कूल पर एक लाख रुपये का अर्थदण्ड लगाया गया है। यह कार्रवाई विद्यालय में एनसीईआरटी पुस्तकों के स्थान पर अन्य प्रकाशकों की महंगी पुस्तकों के संचालन के मामले में की गई है। जानकारी के अनुसार जिला विद्यालय निरीक्षक ने विद्यालय प्रशासन को निर्देश दिए थे कि स्कूल में केवल एनसीईआरटी की पुस्तकों का संचालन कराया जाए तथा अन्य प्रकाशकों की महंगी पुस्तकों को बंद किया जाए। इसके जवाब में विद्यालय प्रधानाचार्य ने 30 अप्रैल को भेजे गए पत्र में बताया कि…

Read More
home बदायूँ बरेली राज्य राष्ट्रीय 

कहीं हैण्डपम्प खराब है तो ग्राम पंचायत से तत्काल ठीक कराया जाए: DM

बरेली। जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में आज वर्तमान ग्रीष्म ऋतु में चल रही गर्म हवाओं (हीट वेव) एवं सम्भावित सूखा/बाढ़ से बचाव हेतु जनपद में किये गये प्रबंधों तथा कृषकों को सिंचाई हेतु जल की उपलब्धता की समीक्षा बैठक हुई। रामगंगा, किच्छा, बैगुल एवं दोजौरा आदि नदियों से जनपद के कुल 302 ग्राम प्रभावित होते हैं तथा बाढ़ नियंत्रण हेतु 49 बाढ़ चौकियां स्थापित की जाती हैं। सिंचाई विभाग के अधिकारियों द्वारा बताया गया कि वर्तमान में सिंचाई हेतु पर्याप्त पानी उपलब्ध है। हीटवेव की तैयारियों के संबंध में…

Read More
home उत्तरप्रदेश बदायूँ बरेली राज्य राष्ट्रीय 

बरेली: तहसील में रिश्वत लेते दबोचा गया लेखपाल, गिरफ्तारी के बाद हंगामा

बरेली। एंटी करप्शन टीम ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए तहसील सदर के एक लेखपाल को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। लेखपाल पर जमीन की दाखिल-खारिज कराने के बदले 5 हजार की रिश्वत मांगने का आरोप था। टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को तहसील परिसर से ही पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद तहसील और कोतवाली में हड़कंप मच गया। कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने विरोध और हंगामा भी किया। एंटी करप्शन टीम ने आरोपी लेखपाल विपिन पटेल को शाम करीब 5:02 बजे तहसील सदर के कक्ष…

Read More
error: Content is protected !!