Latest Posts
home उत्तर प्रदेश बदायूं बरेली राज्य 

रंजिशन ग्राम प्रधान को गोली मारी, जान से मारने की धमकी देकर बदमाश हुए फरार

बरेली। भांजे के साथ मौसी के घर जा रहे ग्राम प्रधान पर कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते हमला कर दिया। युवक के विरोध करने पर गोली मार दी। जिससे वह घायल हो गया। उन लोगों ने ग्राम प्रधान को जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है वहीं घायल का जिला अस्पताल में गम्भीर स्थिति में इलाज चल रहा है।आंवला थाना क्षेत्र के तिगरा रामपुर के ग्राम प्रधान राजेश शनिवार की रात अपने भांजे के साथ…

Read More
उत्तर प्रदेश बदायूं बरेली राज्य 

भागती दौड़ती ज़िंदगी और तनावपूर्ण जीवन ही है कैंसर का कारण

बरेली। इंसान आज अपनी दिनचर्या और जीवनशैली के कारण ही गंभीर बीमारियों से जूझ रहा है युवाओं में आजकल मधुमेह, रक्तचाप, मोटापा, बांझपन, कैंसर जैसी गंभीर बीमारियां पनप रही है जिसका मुख्य कारण अनियमित और अनियंत्रित खानपान है, क्योंकि आज हमारी पारंपरिक जीवन शैली बदल गयी है आज के वक़्त की एक्टिव जीवनशैली में जिसमें बाहर खाना गलत वक़्त पर खाना धूम्रपान, शराब, देर रात पार्टी करना रहता है। इन्हीं सब वजहों से युवा वर्ग का शरीर बीमारियों का अड्डा बन जाता है, ये विचार आज रोटरी भवन में हुए…

Read More
उत्तर प्रदेश बदायूं बरेली राज्य 

व्यापारी जोड़ो अभियान चलायेगी सपा व्यापार सभा

बरेली। जाने माने एक्सपोर्टर अनुराग त्यागी को समाजवादी पार्टी व्यापार सभा का महानगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। पार्टी कार्यालय पर आज उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर श्री त्यागी ने कहा कि पार्टी संगठन जल्द ही व्यापारी जोड़ो अभियान चलायेगी। पार्टी के महानगर अध्यक्ष श्री शमीम खां सुल्तानी ने कहा कि त्यागी जी के साथ बड़ी संख्या में व्यापारियों के जुड़ने से पार्टी मजबूत होगी।अनुराग त्यागी पेशे से इंजीनियर व वकील भी हैं, 2012 का विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं। साथ ही इनका एक काव्य…

Read More
उत्तर प्रदेश बदायूं बरेली राज्य 

भाजपा महानगर अनुसूचित मोर्चा ने किया परिचय सम्मेलन

बरेली।आज बीजेपी पार्टी कार्यालय सिविल लाइंस बरेली पर अनुसूचित मोर्चा के महानगर अध्यक्ष द्वारा मोर्चा के समस्त पदाधिकारियों का परिचय सम्मेलन रखा गया.. जिसमें मुख्य रुप से भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश मंत्री श्री जवाहरलाल जी तथा बरेली महानगर के मंत्री श्री अमरीश कठेरिया जी तथा अनुसूचित मोर्चा महानगर के अध्यक्ष योगेश बंटी जी उपस्थित रहे… मीडिया प्रभारी शिवम वाल्मीकि जी द्वारा ज्ञात हुआ कि अनुसूचित मोर्चा प्रदेश मंत्री जवाहर लाल जी द्वारा मोर्चा के समस्त पदाधिकारियों को भाजपा की नीति और आगामी 2022 के चुनावों में किस…

Read More
उत्तर प्रदेश बदायूं बरेली राज्य 

परिषदीय स्कूलों में कक्षा दो से आठ तक की 33 किताबों के बदले गए नाम

पवन कालरा@express viewsबरेली। परिषदीय विद्यालयों के बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुझान पैदा करने के लिए प्रदेश सरकार ने परिषदीय विद्यालयों के कक्षा दो से आठ तक की किताबों के नाम बदल दिए हैं। पूर्व में हर किताब का नाम एक सरीखे होने से भ्रम उत्पन्न होता था। नई व्यवस्था के तहत उनके नाम ऐसे रखे गए हैं जो बच्चों और शिक्षकों को आसानी से याद हो सकेंगे। कवर पेज को इतना आकर्षक बनाया है कि बच्चे की जुबान पर नई किताबों के नाम चढ़ जाएंगे और उनमें इन्हें पढ़ने…

Read More
उत्तर प्रदेश बदायूं बरेली राज्य 

जीआरपी ने 25 हजार का इनामी बदमाश के साथ दो को किया गिरफ्तार,यात्रियों को नशा देकर करते थे लूटपाट

पवन कालरा @ express views बरेली। बरेली जंक्शन जीआरपी ने शनिवार को ट्रेन में नशा देकर यात्रियों के साथ लूटपाट करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इसमें एक बदमाश पर पहले से 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। जीआरपी ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उनके आगे की पूछताछ की जा रही है। प्लेटफार्म नंबर चार से किया गिरफ्तारदरअसल, मूल रूप से लखनऊ के रहने वाले राजा मिश्रा उर्फ राजा और संतोष सिंह जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर चार के अंतिम छोर पर किसी ट्रेन…

Read More
उत्तर प्रदेश बदायूं बरेली राज्य 

अचानक हुई बारिश ने लोगों को दी राहत, तापमान में भी गिरावट, रविवार को भी हो सकती है बारिश

बरेली। बीते दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के बाद शनिवार करीब चार बजे मौसम ने अचानक करवट बदल ली। सुबह से तेज धूप और चिड़चिड़ाती गर्मी के बाद अचानक से बाद छाने लगे और बारिश शुरू हो गई। जिसकी वजह से लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि बारिश कुछ ही देर हुई। मगर लोगों को गर्मी से राहत दे गई। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को भी बारिश के आसार बन रहे है। 41 से 61 किमी की रफ्तार से चली हवांएमौसम विभाग के अनुसार शनिवार को करीब…

Read More
उत्तर प्रदेश बदायूं बरेली राज्य 

धार्मिक स्थलों के निर्माण को लेकर दो पक्षों में विवाद, मौके पर पुलिस फोर्स तैनात

पवन कालरा@express views बरेली। मीरगंज क्षेत्र में मंदिर मस्जिद के निर्माण को लेकर दो पक्षों में भिड़ंत हो गई। दोनों पक्षों में जमकर हंगामा हुआ। नौबत यहां तक पहुंच गई कि एक दूसरे के निर्माणों को ध्वस्त करने के लिए लाठी डंडे भी निकल आए। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाबुझाकर मामला शांत कराया है। अभी भी मौके पर पुलिस फोर्स तैनात है। दस साल पहले भी हुआ था इसी बात पर विवाददरअसल, मीरगंज के मनकरा गांव में काफी पुराने मंदिर और मस्जिद बने हुए है। वहां…

Read More
उत्तर प्रदेश बदायूं बरेली राज्य 

स्वच्छता पखवाड़ा तथा पोषण माह के अंतर्गत चलाया जा रहा जागरूकता अभियान।

बरेली।राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बरेली में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में, कार्यक्रम अधिकारी अर्चना राजपूत द्वारा प्रधानाचार्य दीप्ति वार्ष्णेय के संरक्षण में दिनांक 1 सितंबर से 15 सितंबर तक चलाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत आज पोस्टर तथा निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें पोस्टर प्रतियोगिता में कुमारी आरती मौर्य कक्षा 12 प्रथम, कुमारी अंजली वर्मा कक्षा 12 द्वितीय, कुमारी मनोरमा सिंह कक्षा 12 तृतीय स्थान पर रही । स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत निबंध प्रतियोगिता में कुमारी गुनगुन कश्यप प्रथमं कक्षा 12 ,कुमारी श्रद्धा द्वितीय कक्षा…

Read More
उत्तर प्रदेश बदायूं बरेली राज्य 

पुलिस ने की 20 लीटर कच्ची शराब के साथ 300 लीटर लहन बरामद, अभियुक्त गिरफ्तार

बरेली। पुलिस अधीक्षक बरेली के दिशा निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी फरीदपुर, थाना अध्यक्ष भुता के कुशल नेतृत्व में आज थाना भुता पुलिस द्वारा अभियुक्त गंगाराम पुत्र लोचन लाल निवासी ग्राम विसरिया थाना भुता जिला बरेली को ग्राम विसरिया से गिरफ्तार किया जिसके कब्जे से 20 लीटर कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण बरामद हुए तथा मौके पर 300 लीटर लहन को नष्ट किया गया l आरोपी अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा 286/2021 धारा 60(2) आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया है जिसको न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

Read More
error: Content is protected !!