Latest Posts

राम के प्यार में फराह बनी जानकी,राम ने जानकी की मांग में भरा सिंदूर, पहनाया मंगलसूत्र।

  • बरेली के अयोध्या धाम मंदिर में फराह ने की घर वापसी, अपनाया हिंदू धर्म।
  • अयोध्या धाम मंदिर में फराह ने जानकी बन लिए राम के साथ 7 फेरे।

बरेली।अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। पूरा देश इस समय राममय है। इसी दौरान यूपी के बरेली में अनोखी शादी हुई है। जहां अयोध्या धाम मंदिर में जानकी (फराह) ने राम से शादी की है।

बतादें, फराह एक मुस्लिम युवती है जिन्होंने इस्लाम धर्म त्यागकर अपना नाम जानकी रखा। इसके बाद उसने अपने प्रेमी राम से शादी कर ली। ये शादी बरेली के अयोध्या धाम मंदिर में हुई।

राम-जानकी की शादी के फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं। फराह से जानकी बनी युवती का कहना है कि वह राम को सालों से जानती है। दोनों बचपन से साथ में ही पढ़ते थे। वह राम से ही शादी करना चाहती थी। इसलिए उसने सनातन धर्म अपना लिया है।

राम और जानकी दोनों ने एकसाथ आठवीं तक पढ़ाई की। उसके बाद दोनों अलग-अलग स्कूलों में पढ़ने लगे थे। फराह की पढ़ाई घरवालों ने हाईस्कूल के बाद बंद करा दी जबकि राम ने एमए किया।

Related posts

Leave a Comment

error: Content is protected !!