Advertisement

पुलिस जांच में लूट की वारदात निकली फर्जी, मुकदमे में लाभ पहुंचाने के लिए रची गई थी कहानी

पीलीभीत (बरखेड़ा)। थाना क्षेत्र में लूट की जिस घटना से शनिवार को सनसनी फैल गई थी, वह पुलिस जांच में पूरी तरह फर्जी निकली। पुलिस के अनुसार, मुकदमे में लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से लूट की झूठी कहानी गढ़ी गई थी। मामले में झूठी सूचना देने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
थाना क्षेत्र के गांव मधैय्या निवासी पूरन सिंह पुत्र ऊदल सिंह ने शनिवार को पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उसने एक पार्सल बुक कराया था। डिलीवरी बॉय के फोन पर वह अपने पिता के साथ बुलेट मोटरसाइकिल से नगरा चौराहे के पास पार्सल लेने जा रहा था। आरोप था कि रास्ते में पांच नकाबपोश बदमाशों ने तमंचे के बल पर उन्हें रोक लिया और 70 हजार रुपये की नकदी तथा बुलेट मोटरसाइकिल लूटकर फरार हो गए।
सूचना मिलते ही बरखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को घटनाक्रम संदिग्ध लगा। पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने पाया कि लूट की कहानी मनगढ़ंत थी।
जांच में यह भी सामने आया कि जिस बुलेट मोटरसाइकिल को लूटा जाना बताया गया, वह पूरन सिंह के चाचा धर्मवीर सिंह के नाम पंजीकृत है, जिन्हें यह वाहन दहेज में मिला था। धर्मवीर सिंह और उनकी पत्नी ज्योति के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा है तथा ज्योति की ओर से थाना गजरौला में पति व अन्य ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज है, जो न्यायालय में विचाराधीन है।
पुलिस के अनुसार, यह तथ्य भी सामने आया कि ज्योति के भाई और पूरन सिंह के बीच नगरा चौराहे पर पहले कहासुनी हुई थी। जांच के आधार पर पुलिस ने लूट की घटना को असत्य पाया।
पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने प्रेस नोट जारी कर स्पष्ट किया कि लूट की सूचना पूरी तरह झूठी थी। उन्होंने बरखेड़ा थाना पुलिस को झूठी सूचना देने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

Express views

Recent Posts

दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, हादसे में महिला समेत चार लोग घायल

​बरखेड़ा। बरखेड़ा-नवाबगंज मार्ग पर स्कूल के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने से भीषण टक्कर हो…

10 hours ago

जमीन के बटाई विवाद को लेकर मारपीट, सिर पर लोहे की चीज से हमला, तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। क्षेत्र में जमीन के बटाई पर लेने को लेकर उपजे विवाद में एक व्यक्ति…

10 hours ago

घर में अकेली महिला के साथ मारपीट, अश्लील हरकत और जान से मारने की धमकी का लगाया आरोप

​ ​बरखेड़ा। क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में घर में अकेली महिला के साथ नशे…

10 hours ago

प्रधानमंत्री आवास योजना की जांच को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से पीटकर युवक को तालाब में डुबोया, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

​बरखेड़ा। क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम अलियापुर में प्रधानमंत्री आवास योजना की पात्रता सूची…

2 days ago

दुकान में चोरी के इरादे से घुसा संदिग्ध व्यक्ति, छत से कूदकर भागने में हुआ गंभीर घायल

बरखेड़ा/पीलीभीत। बरखेड़ा ब्लॉक चौराहे पर स्थित एक दुकान में बीती रात एक संदिग्ध व्यक्ति के…

2 days ago

सुरक्षा गार्ड का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, बरखेड़ा-गजरौला मार्ग पर खाई में पड़ी मिली बाइक

​बरखेड़ा-गजरौला मार्ग पर भोपतपुर और प्रतापपुर डंडी के बीच शनिवार सुबह सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थितियों…

4 days ago