बरेली। शीशगढ़ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर निकाली जा रही शोभायात्रा के दौरान शनिवार रात बड़ा हादसा हो गया। सराय गांव में नीचे झूल रही हाईटेंशन लाइन से ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लगे साउंड सिस्टम का लोहे का पाइप छू गया। इससे पूरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में करंट दौड़ गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक और 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई, जबकि साउंड सिस्टम संचालक बंटी गंभीर रूप से झुलस गया। परिजनों के मुताबिक, शनिवार रात करीब आठ बजे गांव में जन्माष्टमी की शोभायात्रा निकाली जा रही थी। ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर भगवान श्रीकृष्ण की झांकियां सजाई गई थीं। इसी दौरान एक ट्रॉली पर लगे साउंड सिस्टम का लोहे का पाइप रास्ते में झूल रही हाईटेंशन लाइन से टकरा गया। तेज धमाके के साथ ट्रॉली में करंट फैल गया। इससे शोभायात्रा में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। ट्रॉली में सवार श्रद्धालुओं ने कूदकर अपनी जान बचाई।
हादसे में चालक और 10 वर्षीय बालक की मौके पर मौत हो गई। जबकि घायल बंटी को उपचार के लिए बरेली के अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर एसपी नॉर्थ मुकेश मिश्रा और सीओ डॉ. अरुण कुमार मौके पर पहुंचे और घटना के कारणों को जाना। वही ग्रामीणों ने दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
रामलीला मैदान में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे, राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार, सहित आला…
बरखेड़ा। क्षेत्र के मसीत गांव में बुधवार शाम एक 25 वर्षीय युवक का शव घर…
पीलीभीत। आगामी पीईटी परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए…
देश भर में सर्वोच्च बलिदान देने वाले 154 वीर जवानों को किया गया नमन …
निकुंभला देवी के मंदिर में हनुमान ने किया यज्ञ विध्वंस, बुधवार को होगा रावण के…
बरखेड़ा : क्षेत्र के निकटवर्ती गांव गाजीपुर मुगल स्थित शिव मंदिर प्रांगण में आयोजित…