Latest Posts
   
home उत्तरप्रदेश बदायूँ बरेली राज्य राष्ट्रीय 

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा के दौरान झांकी के ट्रैक्टर ट्राली में उतरा करंट, दो की मौत एक झुलसा

बरेली। शीशगढ़ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर निकाली जा रही शोभायात्रा के दौरान शनिवार रात बड़ा हादसा हो गया। सराय गांव में नीचे झूल रही हाईटेंशन लाइन से ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लगे साउंड सिस्टम का लोहे का पाइप छू गया। इससे पूरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में करंट दौड़ गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक और 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई, जबकि साउंड सिस्टम संचालक बंटी गंभीर रूप से झुलस गया। परिजनों के मुताबिक, शनिवार रात करीब आठ बजे गांव में जन्माष्टमी की शोभायात्रा निकाली जा रही थी। ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर भगवान श्रीकृष्ण की झांकियां सजाई गई थीं। इसी दौरान एक ट्रॉली पर लगे साउंड सिस्टम का लोहे का पाइप रास्ते में झूल रही हाईटेंशन लाइन से टकरा गया। तेज धमाके के साथ ट्रॉली में करंट फैल गया। इससे शोभायात्रा में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। ट्रॉली में सवार श्रद्धालुओं ने कूदकर अपनी जान बचाई।
हादसे में चालक और 10 वर्षीय बालक की मौके पर मौत हो गई। जबकि घायल बंटी को उपचार के लिए बरेली के अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर एसपी नॉर्थ मुकेश मिश्रा और सीओ डॉ. अरुण कुमार मौके पर पहुंचे और घटना के कारणों को जाना। वही ग्रामीणों ने दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!