Advertisement

home

देवहा नदी के पुल से बुजुर्ग ने लगाई छलांग, गोताखोरों द्वारा तलाश जारी

बीसलपुर। कोतवाली क्षेत्र में रविवार दोपहर नगरिया फत्तेपुर गांव के पास देवहा नदी के पुल से एक 68 वर्षीय बुजुर्ग ने कथित तौर पर नदी में छलांग लगा दी। पुल पर उनकी लाठी और चप्पलें मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से नदी में तलाश शुरू कराई, लेकिन समाचार लिखे जाने तक बुजुर्ग का कोई सुराग नहीं मिल सका था।
नदी में छलांग लगाने वाले बुजुर्ग की पहचान चौसरा गांव निवासी कैलाश चंद्र सक्सेना (68) के रूप में हुई है। बताया गया कि वह रविवार सुबह बीसलपुर के पटेल नगर मोहल्ले से ऑटो में बैठकर देवहा नदी के पुल तक पहुंचे थे। करीब 11:30 बजे पुल के पास ऑटो से उतरने के बाद उन्होंने कथित तौर पर अचानक नदी में छलांग लगा दी।
घटना की जानकारी मिलते ही पुल पर राहगीरों और ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और नदी में तलाश शुरू कराई गई। परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुल पर मिली लाठी और चप्पलों के आधार पर परिजनों ने बुजुर्ग की पहचान की।
घटना की जानकारी मिलने पर बीसलपुर विधायक विवेक कुमार वर्मा भी मौके पर पहुंचे और पुलिस अधिकारियों से घटना की जानकारी ली। गोताखोरों की टीम नदी में बुजुर्ग की तलाश में जुटी रही। देर तक तलाश के बावजूद उनका पता नहीं चल सका।
पुलिस मामले की जांच कर रही है और बुजुर्ग के नदी में छलांग लगाने के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

Express views

Recent Posts

इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद किशोरी से दुष्कर्म का आरोप, अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल करने की शिकायत

नवाबगंज/बरेली। सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से दोस्ती करना नाबालिगों के लिए खतरनाक साबित हो…

7 hours ago

पीलीभीत: सदर विधानसभा में 13 हजार मतदाताओं के रिकॉर्ड से छेड़छाड़ का आरोप, सपा ने की साइबर फॉरेंसिक जांच की मांग,सौंपा ज्ञापन

पीलीभीत। जनपद की 127 सदर विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी…

7 hours ago

बुराई पर अच्छाई की जीत: राम के अग्निबाण से हुआ रावण का अंत, धूं-धूं कर जला पुतला

रामलीला मैदान में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे, राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार, सहित आला…

23 hours ago

पीईटी परीक्षा के दृष्टिगत डीएम और एसपी ने की तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

पीलीभीत। आगामी पीईटी परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए…

1 day ago

पुलिस स्मृति दिवस पर एसपी सुकीर्ति माधव ने शहीद पुलिसकर्मियों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

देश भर में सर्वोच्च बलिदान देने वाले 154 वीर जवानों को किया गया नमन  …

1 day ago