Latest Posts
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य 

हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से 10 एकड़ गन्ने की फसल जलकर राख

बरखेड़ा । अमखिरिया नहर मार्ग के पास शुक्रवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। बरखेड़ा से रामनगर की ओर जा रही 11 हजार वोल्ट हाईटेंशन बिजली लाइन से कौआ टकराने के कारण उठी चिंगारी से खेत में भीषण आग लग गई। हादसे में रम्पुरा नत्थू गांव के कई किसानों की लगभग 10 एकड़ गन्ने की खड़ी फसल जलकर पूरी तरह राख हो गई। ​प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोपहर करीब 12 बजे हाईटेंशन लाइन के तारों से कौआ टकरा गया। इससे तारों में तेज स्पार्किंग हुई और झुलसा हुआ कौआ खेत में गिर…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

पीलीभीत: धनतेरस और दीपावली को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी सुकीर्ति माधव ने बाजारों में किया पैदल गश्त

पीलीभीत । धनतेरस और आगामी दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पीलीभीत पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद हो गई है। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने पुलिस क्षेत्राधिकारी के साथ शहर के प्रमुख बाजारों, व्यस्त चौराहों और भीड़भाड़ वाले संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। व्यापारियों और आमजन से किया संवाद पैदल गश्त के दौरान एसपी सुकीर्ति माधव ने व्यापारियों और आम नागरिकों से सीधा संवाद किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्थाओं पर फीडबैक लिया और सभी…

Read More
home उत्तरप्रदेश बदायूँ बरेली राज्य 

सपा की मासिक बैठक में डॉ पूनम गंगवार ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, पत्रकारों को किया सम्मानित

बरेली। मीरगंज तहसील में हाईवे पर स्थित अनुबिस डिग्री कॉलेज के पास समाजवादी पार्टी कार्यालय पर बृहस्पतिवार को सपा की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सपा के संभावित प्रत्याशी डॉक्टर पूनम गंगवार, पूर्व ब्लाक प्रमुख भद्रसेन गंगवार, शीशगढ़ चेयरमैन हाजी गुड्डू, एवं सपा पार्टी के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। मीरगंज विधानसभा अध्यक्ष सुरेश गंगवार ने मासिक बैठक में आए ब्लॉक अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष, सेक्टर प्रभारी, बूथ अध्यक्ष, जोन प्रभारी से बूथ जातीय जनगणना के बारे में जानकारी ली और बूथ को कैसे…

Read More
home उत्तरप्रदेश बदायूँ बरेली राज्य 

मुठभेड़ में छिनैती के दो आरोपी गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली,तमंचे, कारतूस और लूटा गया सामान बरामद

बरेली। थाना बारादरी पुलिस ने छिनैती की घटना का खुलासा करते हुए मुठभेड़ के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं दूसरे आरोपी को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से दो अवैध तमंचे, कारतूस, छीना गया मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड, नकदी, चाबियां और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद हुई है। सीओ 3 ने शिवम आशुतोष ने बताया कि पासपोर्ट…

Read More
उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य 

सोना दोगुना करने का झांसा देकर बुजुर्ग महिला के कुंडल -मंगलसूत्र ठगे

बरखेड़ा।सोना दोगुना करने का लालच देकर दो टप्पेबाजों ने बुजुर्ग महिला के सोने के कुंडल और मंगलसूत्र का लॉकेट ठग लिया। महिला को रुपये की गड्डी में कागज और पोटली में कंकड़ थमाकर दोनों फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। गांव अधकटा निवासी कन्हैया लाल के अनुसार, बुधवार दोपहर करीब 12 बजे उनकी 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला कलावती कस्बा बरखेड़ा में मुख्य मॉर्ग पर ईदगाह के सामने आरा मशीन के पास मौजूद थीं। इसी दौरान दो टप्पेबाजों ने महिला को अपने झांसे में लेकर…

Read More
उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य 

अचानक लगी आग से आधा दर्जन किसानों की करीब 7 एकड़ गन्ने की फसल राख 

बरखेड़ा। मंगलवार को दोपहर के समय क्षेत्र के गांव ज्यूराह कल्याणपुर में गन्ने की खड़ी फसल में अचानक आग लग गई आस पास खेतों में काम कर रहे किसानों ने आग को देख कर बुझाने का प्रयास किया लेकिन धीरे धीरे आग और विकराल रूप लेती चली गई और आधा दर्जन किसानों की करीब 7 एकड़ गन्ने की फसल को जला कर राख कर दिया सूचना लगने पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह आस पास के तालाब से पानी उलचकर आग पर काबू पाया लेकिन तब तक आग किसानों की…

Read More
home उत्तरप्रदेश बदायूँ बरेली राज्य राष्ट्रीय 

बरेली: भाजपा का शक्ति प्रदर्शन केशव प्रसाद मौर्य ने सपा को साइकिल पंचर कर सैफई भेजने की दी चुनौती

जयंत ने किसानों का मुद्दा उठाया, नड्डा ने राहुल-अखिलेश पर साधा निशाना बरेली।उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने बरेली की नाथनगरी से सियासी ताकत का प्रदर्शन किया। मंगलवार को आयोजित लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा जनसभा में भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। तीनों नेताओं ने अलग-अलग मुद्दों पर विपक्ष को घेरा और कार्यकर्ताओं से 2027 के चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

पीलीभीत: तुष्टिकरण से बढ़ा आतंकवाद, अब संतुष्टीकरण से आ रहा रामराज्य:CM योगी

पीलीभीत (बीसलपुर)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार, 3 नवंबर को पीलीभीत जिले के बीसलपुर विधानसभा क्षेत्र स्थित नूरानपुर गांव में जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष की नीतियों पर जोरदार प्रहार किया। सीएम ने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि पिछली सरकारों की तुष्टिकरण की नीतियों ने देश में आतंकवाद को पाला-पोसा, जबकि आज बिना किसी भेदभाव के संतुष्टीकरण के जरिए रामराज्य की स्थापना हो रही है। रामकथा के समापन और मंदिर दर्शन में हुए शामिल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नूरानपुर गांव में आयोजित नौ दिवसीय भव्य रामकथा…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

सीएम के दौरे से पूर्व एक बार फिर नजरबंद हिन्दू नेता पंकज शर्मा, अपनी ही सरकार में अपमानित महसूस कर रहे हिंदू महासभा जिलाध्यक्ष

पीलीभीत। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पीलीभीत आगमन से ठीक पहले पुलिस-प्रशासन द्वारा हिंदू महासभा के जिलाध्यक्ष को उनके घर में नजरबंद कर दिया गया है। रात से ही घर में कैद रहने के कारण हिंदू नेता ने अपनी ही सरकार और प्रशासन की कार्यशैली पर गहरी नाराजगी व्यक्त की है। सपा वालों, हमें भी अपनी पार्टी में जगह दे दो:पंकज शर्मा नजरबंदी से आहत जिलाध्यक्ष ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द साझा करते हुए लिखा, सपा वालों, हमें भी अपनी पार्टी में जगह दे दो ,कम से कम वहां रहकर…

Read More
उत्तरप्रदेश बदायूँ बरेली राज्य राष्ट्रीय 

पुलिस मुठभेड़ में कुंडल लूट का आरोपी घायल गिरफ्तार, तमंचा और लूटा गया कुंडल बरामद

बरेली । थाना फरीदपुर क्षेत्र में महिला के कान से कुंडल लूटकर फरार हुए आरोपी को फरीदपुर पुलिस और एसओजी-02 की संयुक्त टीम ने सोमवार सुबह पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में आरोपी गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसके कब्जे से 32 बोर का अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, घटना में इस्तेमाल बाइक और लूटा गया पीली धातु का कुंडल बरामद किया है। घायल आरोपी को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस के मुताबिक, कैंट थाना क्षेत्र के…

Read More
error: Content is protected !!