Latest Posts
उत्तर प्रदेश बदायूं बरेली राज्य 

गांव के विकास के लिए हमेशा ग्राम प्रधान का साथ दूंगी – बृजेश कुमारी

बिथरी चैनपुर (बरेली)। पंचायती राज प्रशिक्षण संस्थान द्वारा प्रायोजित एवं राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत पंचायती राज विभाग द्वारा विकास खंड बिथरी चैनपुर के सभागार में आयोजित नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान का विकास खंड स्तरीय एक दिवसीय अनावासीय परिचयात्मक प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम बैच का आज समापन हुआ जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख बृजेश कुमारी ने ज्ञान दायिनी मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुये कहा कि गांव के विकास के लिए मैं हमेशा प्रधानों के साथ दूंगी यह प्रशिक्षण गांव के विकास में मील का पत्थर…

Read More
उत्तर प्रदेश बदायूं बरेली राज्य 

सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

बरेली। बहेड़ी में एक सड़क हादसे में 20 वर्षीय युवक की जान चली गई। एक वर्ष पहले ही उसकी शादी हुई थी। उसकी पत्नी तीन माह की गर्भवती है। बेटे की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दरअसल, मीरगंज के खमरिया आजमपुर गांव का रहने वाला कृष्णपाल बहेड़ी की एक निजी कंपनी में काम करता था। सोमवार शाम वह अपने दोस्त अनिल गुप्ता के साथ कार से बहेड़ी से बरेली मीरगंज की तरफ आ…

Read More
उत्तर प्रदेश बदायूं बरेली राज्य 

बेटे की मौत का क्लेम न मिलने पर एलआइसी पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

बरेली। पल-पल आपके साथ’ और ‘जिंदगी के साथ भी, जिंदगी के बाद भी’ ये टैगलाइन हैं भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआइसी) की। लेकिन शहर के सिविल लाइंस निवासी बरेली इंटर कालेज के सेवानिवृत्त प्राचार्य ने एलआइसी के खिलाफ उपभोक्ता फोरम में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। शिकायतकर्ता का कहना है कि दिव्यांग बेटे के नाम पर ली पालिसी की पूरी किस्त देने के बावजूद एलआइसी ने क्लेम नहीं दिया। उल्टा प्रस्तावक होने के बावजूद कह दिया कि मौत के बाद भुगतान लेना। उपभोक्ता फोरम ने शिकायत के आधार पर…

Read More
उत्तर प्रदेश बदायूं बरेली राज्य 

40 लाख का लोन पास कराकर थमाए साढ़े 26 लाख, दारोगा समेत तीन पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज

बरेली। 40 लाख रुपये का लोन पासकर आरोपितों ने बिल्डर को साढ़े 26 लाख रुपये ही दिये। साढ़े 13 लाख रुपये ढकार गए। कोर्ट के आदेश के बाद बिल्डर की तहरीर पर इज्जतनगर पुलिस ने छवि राम सिंह व विनोद कुमार निवासी करगैना इटौआ मोड़, कासगंज में तैनात दारोगा मान सिंह व एक अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इज्जतनगर के छोटी बिहार कालोनी के रहने वाले बिल्डर प्रभु दयाल ने बताया कि छह जून 2020 को करगैना के इटौआ मोड़ के रहने वाले छविराम से एक सौदा हुआ।…

Read More
home उत्तर प्रदेश पीलीभीत बदायूं बरेली राज्य 

जिलेभर में किसानों ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई नोकझोंक

बरेली। तीन कृषि कानूनों के खिलाफ संयुक्त किसान मोर्चा ने आज भारत बंद बुलाया है। भारत बंद को लेकर जिलेभर में तमाम संगठनों ने प्रदर्शन किया। देहात एरिया में किसान संगठनों ने बाजार बंद कराने के भी प्रयास किया। मीरगंज, फतेहगंज पश्चिमी, नवाबगंज और बहेड़ी में किसानों ने जोरदार प्रदर्शन कर कृषि कानूनों को जोरदार विरोध किया। जिला मुख्यालय पर सेठ दामोदर स्वरूप पार्क में किसान संगठनों से जुड़े लोग एकत्र हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। धरना देकर पुतला दहन करने को लेकर पुलिस से नोकझोंक भी हुई।…

Read More
उत्तर प्रदेश बदायूं बरेली राज्य 

सामूहिक सहभागिता से पंचायत को मिलेंगे विभिन्न राष्ट्रीय, प्रदेश स्तरीय पुरस्कार – अमित तोमर

भुता (बरेली)। पंचायती राज प्रशिक्षण संस्थान द्वारा प्रायोजित एवं राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत पंचायती राज विभाग द्वारा विकास खंड के सभागार में आयोजित नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान का विकास खंड स्तरीय एक दिवसीय अनावासीय परिचयात्मक प्रशिक्षण कार्यक्रम के द्वितीय बैच का आज समापन हुआ जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख जगमोहन सिंह ने दीप प्रज्वलित कर उन्होंने कहा कि गांव के विकास के लिए मैं हमेशा प्रधानों के साथ खड़ा मिलूंगा यह प्रशिक्षण गांव के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। इस अवसर पर एनआईआरडी के राज्य प्रशिक्षक…

Read More
home उत्तर प्रदेश पीलीभीत बदायूं बरेली राज्य 

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर बरेली में हुआ धरना प्रदर्शन

बरेली।आज संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर बरेली में किसान एकता संघ,उप्र खेत मजदूर यूनियन, उप्र किसान सभा, सीटू, मजदूर मण्डल, किसान सभा व खेत मजदूर यूनियन (सी पीआई) ने सयुक्त रुप से धरना प्रदर्शन किया। सभी प्रदर्शनकारी सुबह 10 बजे से ही चौकी चौराहा स्थित सेठ दामोदर स्वरुप पार्क में जुटने शुरु हो गये थे ।धरने को सम्बोधित करते हुये किसान नेता किसान एकता संघ के प्रदेश प्रभारी डा रवि नागर ने कहा आज पूरे देश में किसान अपनी जायज मांगों को लेकर गत दस माह से आन्दोलन कर…

Read More
उत्तर प्रदेश बदायूं बरेली राज्य 

चेहरे पर खुशी लाना एक गूंज संस्था का मकसद –बंटी ठाकुर

पवन कालरा@express viewsबरेली । सेटेलाइट के आसपास खुले आसमान के नीचे रह रहे जरूरतमंद लोगों को कपड़े का वितरण एक गूंज सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष बंटी ठाकुर ने कहा हम किसी जरूरतमंद लोगों के चेहरे पर अगर खुशी ला सकते हैं तो इसका प्रयास हम सबको मिलकर करना चाहिए नन्हे-मुन्ने बच्चों से मिलकर उन्हें शिक्षा के लिए प्रेरित करना और जरूरतमंद लोगों की निरंतर मदद करना संस्था का उद्देश बन गया हर रविवार को संस्था के पदाधिकारी सेवा भाव के साथ शहर के विभिन्न हिस्सों में जाकर जरूरतमंद लोगों…

Read More
home उत्तर प्रदेश बदायूं बरेली राज्य 

प्रदेश में मंत्री बने बहेड़ी विधायक छत्रपाल

पवन कालरा@express views. बरेली। बहेड़ी विधानसभा क्षेत्र से दो बार चुनाव जीत चुके छत्रपाल गंगवार को प्रदेश सरकार में मंत्री बनाए गए है। उनके मंत्री बनने से बहेड़ी ही नही बल्कि बरेली बासियों में खुसी की लहर दौड़ गई है। बताते चलें कि रविवार दोपहर को यह चर्चा होने के बाद क्षेत्र में सरगर्मी बढ़ गई। उनके समर्थक आवास पर पहुंच गए। हालांकि छत्रपाल गंगवार इस समय क्षेत्र में नहीं हैं। माना जा रहा था कि वह लखनऊ में हैं। पिछड़ा वर्ग साधने की तैयारी जिन सात लोगों को मंत्री…

Read More
उत्तर प्रदेश बदायूं बरेली राज्य 

आधा दर्जन दरिंदों छात्रा घर में खींच कर किया दुष्कर्म

बरेली । महापौर के ड्राइवर की बहन के साथ आधा दर्जन दरिंदों ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता बरेली कॉलेज में बीए की छात्रा है।बीती शाम पीड़िता अपने अपने मामा के घर जा रही थी। आरोप है कि करीब छह साथियों के संग दरिंदों ने उसे अपने घर खींच लिया और दुष्कर्म किया। रविवार को क्षेत्र के लोग सुभाष नगर थाने पहुंचे और थाने का घेराव कर दिया। जमकर हंगामा काटा। पुलिस ने छात्रा के थाने में बयान दर्ज करने के बाद उसे मेडिकल के लिए भेज दिया…

Read More
error: Content is protected !!