Latest Posts
   
home 

बरेली में बाल कल्याण समिति कोऑर्डिनेटर 25 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, एफआईआर

बरेली। भ्रष्टाचार निवारण संगठन टीम ने बाल कल्याण समिति के जिला कोऑर्डिनेटर को 5000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है कोऑर्डिनेटर ने एक मुकदमे में पूरे परिवार को जेल भेजने की धमकी देकर 25000 रुपये मांग की थी। फिलहाल आरोपी जिला कोऑर्डिनेटर सौरभ गंगवार और उसकी सहयोगी रिया के खिलाफ कोतवाली में गंभीर धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। बरेली में इज्जत नगर थाना क्षेत्र अहलादपुर गांव निवासी संतोष साहू की नाबालिक लड़की का एक युवक ने अपहरण कर लिया था जिसके बाद पुलिस ने लड़की को…

Read More
home 

मिड डे मील में फर्जी हाजरी लगाने की शिकायत।

बरखेड़ा।प्राथमिक विद्यालय खजुरिया पचपेड़ा में मिड डे मील में फर्जी हाजरी लगाने को लेकर ग्राम प्रधान ने शिकायती पत्र वेसिक शिक्षा अधिकारी को भेजा।उन्होंने पत्र के माध्यम से कहा कि प्रधानध्यापक राजकुमार छात्रों की फर्जी हाजरी लगाकर मिड डे मील योजना में भोजन की लागत को अधिक धनराशि भुगतान करने का प्रयास किया गया है।इसके अलावा विद्यालय में कई ऐसे छात्र पंजीकृत है जो कि प्राइवेट स्कूलों में पड़ते है।मेरे द्वारा इस बात का बिरोध किया गया तो प्रधानध्यापक ने फर्जी मुकदमे में फंसा देने की धमकी दी क्योकि प्रधानाध्यापक…

Read More
home 

बांके से प्रहार कर नाबालिक को घायल किया।

बरखेड़ा। काजरबोझी गांव में नाबालिक को बाके से प्रहार कर घायल किया। काजरबोझी निवासी दोदराम पुत्र ज्वाला प्रसाद ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि मेरा 17 वर्षीय पुत्र विकास कुमार दिनांक 30 मार्च 24 को शाम अपने परिवार के बीच तख्त पर बैठा हुआ था।तभी गांव के भानू प्रताप पुत्र मोहनलाल ने मेरे पुत्र विकास की गर्दन पर दो तीन बार ताबड़ तोड़ बाके से प्रहार किया जिससे वह खून से लथपथ हो गया परिवार के लोगो से आने के पहले भानू प्रसाद फरार हो गया।मेरे पुत्र के…

Read More
home 

बिल्डर एवं कांट्रैक्टर रमेश गंगवार के ठिकानों पर आईटी रेड,बड़े अफसरों और नेताओं से याराना गांठकर साम्राज्य खड़ा करने की आशंका

बरेली।सत्या साईं बिल्डर के सीएमडी और यूपी के बड़े कांट्रैक्टर में शुमार रमेश गंगवार इनकम टैक्स के रडार पर। बुधवार को हुई छापेमारी। सूत्रों के मुताबिक सत्तारूढ़ पार्टी के बड़े नेताओं और आला अफसरों में है रमेश का उठना-बैठना। बरेली के बड़े बिल्डरों में शुमार और देश के कई राज्यों में कांट्रैक्टर रमेश गंगवार के ठिकानों पर इनकम टैक्स की रेड पड़ने से हड़कंप मच गया है।इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की रेड बिल्डर रमेश गंगवार के प्रेम नगर स्थित सत्या साईं बिल्डर के दफ्तर और अन्य कई स्थानों पर पड़ने की…

Read More

देश को विकास पथ पर अग्रसर करना यह मोदी की गारंटी:CM योगी

@desk:बरेली इंटर कॉलेज मैदान में प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले बरेली आया था। कई विकास कार्य की सौगात दी थी। देश में चहुओंर एक आवाज गूंज रही है। फिर एक बार मोदी सरकार। इसके पीछे एक कारण है। पीएम मोदी ने 10 वर्ष विकास कार्य किया। सुरक्षा, निवेश, आजीविका दिलाई। आस्था का सम्मान किया, देश की छवि को वैश्विक मंच पर पहुंचाया। उन्होंने कहा कि किसी ने हमारे लिए कुछ किया है तो अवसर आने पर कृतज्ञता ज्ञापित करना चाहिए। एयर…

Read More
home 

पीलीभीत: CM योगी की हुंकार, बोले PM मोदी का विजन सबका साथ सबका विश्वास

पीलीभीत।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज सनातन धर्म बांके बिहारी राम इंटर कॉलेज के मैदान पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित किया। भाषण की शुरुआत भारत माता की जय और वंदे मातरम से करने के साथ ही मुख्यमंत्री ने पीलीभीत की विशेषताओं का भी जिक्र किया। प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ये चुनाव फैमिली फर्स्ट बनाम नेशन फर्स्ट का है। एक ओर परिवारवादी पार्टियां हैं तो दूसरी ओर राष्ट्रवादी शक्तियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन सबका साथ सबका…

Read More

छज्जा गिरने से एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल ।

बरेली ।मीरगंज के गांव कुल्छाखुर्द में अचानक छज्जा गिरने से एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी मीरगंज लाया गया जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बरेली रेफर जिला अस्पताल भेज दिया ।घटना बरेली के मीरगंज थाना क्षेत्र के गांव कुल्छाखुर्द की है

Read More

सनसनी: गेंगरेप की घटना से दहला खादर

बरेली। मीरगंज थाना क्षेत्र के एक गाँव की दलित नाबालिग छात्रा का स्कूल से घर लौटते समय दो युवकों ने बाईक से अपहरण करके अंजान जगह ले जाकर बारी बारी से गेंगरेप किया ।मामले में पुलिस ने पीड़िता के भाई की तहरीर पर गाँव के ही दो युवकों के खिलाफ अपहरण,गेंगरेप,पास्को एक्ट एवं एस सी एस टी एक्ट सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में नामजद मुकदमा दर्ज करते हुए विवेचना शुरु कर दी है । मिली जानकारी के मुताबिक मीरगंज थाना क्षेत्र के खादर से सटे एक गाँव से हुई एक…

Read More

अब बरेली एयरपोर्ट से नहीं होगी दिल्ली के लिए उड़ान

बरेली: तीन साल तक बरेली से दिल्ली तक हवाई सफर कराने के बाद अब एलायंस एयर का अनुबंध समाप्त हो गया। लिहाजा, अब बरेली एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए फ्लाइट नहीं मिलेगी। वहीं, इंडिगो एयरलाइंस ने फ्लाइट शुरू करने के लिए मंजूरी मांगी है लेकिन स्लॉट नहीं मिल पा रहा।अभी तक शुरू नहीं हो सकी जयपुर फ्लाइटबीते वर्ष इंडिगो एयरलाइंस ने बरेली-जयपुर के लिए फ्लाइट शुरू की थी लेकिन किन्हीं वजहों से दिसंबर से इसका संचालन बंद चल रहा है

Read More

PM मोदी का बरेली एयरपोर्ट पर चेंजओवर आज,CM योगी का बरेली इंटर काॅलेज के मैदान में कार्यक्रम

बरेली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को अपराह्न 11.20 बजे बरेली एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। यहां चेंजओवर कर वह रुद्रपुर उत्तराखंड जाएंगे। इसकी वजह से एयरपोर्ट के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है और एसपीजी ने डेरा डाल दिया है।प्रशासनिक अफसरों के मुताबिक प्रधानमंत्री दिल्ली से 10:35 बजे रवाना होंगे। वह 11:20 बजे बरेली एयरपोर्ट पहुंचेंगे। पांच मिनट के चेंजओवर के बाद 11:25 बजे रुद्रपुर के लिए उड़ान भरेंगे। इसके बाद वापसी में 1:25 बजे बरेली एयरपोर्ट पर पहुंचे और 1.30 बजे यहां से राजस्थान के जयपुर एयरपोर्ट के लिए उड़ान…

Read More
error: Content is protected !!