Latest Posts
   
Accidenthome उत्तरप्रदेश बदायूँ बरेली राज्य राष्ट्रीय 

ट्रेन की चपेट में आकर दो ट्रेन अटेंडेंट की मौत

Accident

बरेली। फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के भिटौरा रेलवे फाटक के पास गुरुवार को बड़ा रेल हादसा हो गया। ड्यूटी के दौरान ट्रेन से उतरे दो ट्रेन अटेंडेंट दूसरी लाइन से गुजर रही तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे में दोनों कर्मचारियों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों की पहचान दीपक चौहान (26) निवासी इटावा और बिमलेश कुमार त्रिवेदी उर्फ साजन (28) निवासी रायबरेली के रूप में हुई है। सूचना पर पुलिस और जीआरपी मौके पर पहुंच गई। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!