Latest Posts
   
home 

आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रज़ा ने संभल में हुई हिंसा को बताया प्रायोजित, आज जाएंगे संभल

 

बरेली: आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रज़ा का ऐलान, संभल में हुई हिंसा के बाद आज मौलाना जाएंगे संभल। संभल में हुई हिंसा को बताया प्रायोजित। अदालत, पुलिस प्रशासन, मोदी सरकार और आरएसएस को बताया हिंसा का दोषी। संभल में दंगा नहीं हुआ है। संभल में पुलिस, प्रशासन और अदालत ने मिलकर अंजाम दिया है। अदालत का जो फैसला आया वो कानून के खिलाफ था। दूसरा सर्वे की जरूरत नहीं थी। पहले सर्वे के बाद जब कुछ नहीं हुआ तो दूसरा सर्वे हंगामा करवाने के लिए कराया गया। धार्मिक नारेबाजी की गई। सर्वे टीम के साथ जो लोग गए थे वो लोग पत्थर अपने साथ लेकर गए थे। इस बेइमानी को दुनिया ने देखा है। देश की न्याय व्यवस्था, पूरी पुलिस दुनिया में बदनाम हो रही है।
देश में नया सनातन आ गया है सरकारी सनातन वो खतरा है। असल सनातन चारों शंकराचार्य का है। पहले जीव हत्या पाप अब सरकारी संतान का मतलब इंसान की हत्या पुण्य का काम है।

बांग्लादेश में जो कुछ हो रहा है अगर वो हिंदुओं के खिलाफ हो रहा है वो इंसानियत के खिलाफ है। लेकिन मैने जो तहकीकात की है उसमें जो शेख हसीना के समर्थक है वो कोई भी हो हिंदू या मुस्लिम सब खिलाफ प्रदर्शन हो रहा है।

अजमेर शरीफ में मंदिर पर कहा कि जितने मंदिर है उनमें क्या आपके भगवान नहीं सुन रहे है। बल्कि हमारी दरगाहों पर भगवान है। अजमेर शरीफ में जो पीएम होता है उसकी चादर जाती रही है। मुसलमानों के जज्बातों को भड़काने के लिए ये किया जा रहा है। इसके पीछे मोदी और आएएसएस है।
बाइट मौलाना तौकीर रजा बरेली

Related posts

Leave a Comment

error: Content is protected !!