Latest Posts
   
home 

बरेली में अज्ञात हमलावरों ने की 30 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या ।

नंदकिशोर शर्मा @expressviews

बरेली।उत्तर प्रदेश के बरेली में युवक की हत्या से हड़कंप मच गया है।घटना बारादरी थाना क्षेत्र के गंगापुर की है ।मृतक युवक की पहचान कालीबाड़ी निवासी शिवम गुप्ता के नाम से हुई है। घटना के बाद से आरोपी मौके से फरार है, स्थानीय लोगो की सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया मृतक युवक की पहचान शिवम गुप्ता के रूप मे हुई है वो कालीबाड़ी मे रहता था ।मृतक के सिर पर गोली का निशान देखा गया है ।आसपास के सीसीटीवी फुटेज को देखा जा रहा है उन्होंने बताया जल्द ही मृतक के हत्यारे को पकड़ हत्या का खुलासा किया जाएगा।


Related posts

Leave a Comment

error: Content is protected !!