Latest Posts
   
home 

लोकसभा चुनाव 2024:पीलीभीत सीट से जितिन प्रसाद, भगवत सरन और फूलबाबू समेत 16 दावेदार

लोकसभा चुनाव 2024:पीलीभीत सीट से जितिन प्रसाद, भगवत सरन और फूलबाबू समेत 16 दावेदार

पीलीभीत लोकसभा सीट के लिए नामांकन के अंतिम दिन बुधवार को भाजपा उम्मीदवार और प्रदेश के लोक निर्माण विभाग मंत्री जितिन प्रसाद समेत 12 दावेदारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। जितिन प्रसाद के साथ जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह भी पहुंचे। इस सीट पर कुल 16 लोगों के नामांकन हुए हैं। बता दें कि 28 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच होगी तो 30 मार्च को नामांकन वापस लिए जा सकेंगे।

पहले चरण में मतदान के लिए नामांकन प्रक्रिया 20 मार्च से शुरू हुई थी। मंगलवार को सपा से भगवत सरन गंगवार और बसपा से अनीस अहमद खां उर्फ फूलबाबू ने भी पर्चा दाखिल किया था। नामांकन के अंतिम दिन भाजपा प्रत्याशी जितिन प्रसाद ने जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव, राज्यमंत्री संजय गंगवार, जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, अधिवक्ता सरोज बाजपेई व अन्य के साथ पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किया। उन्होंने दो सेट दाखिल किए। इससे पूर्व जितिन प्रसाद ने यशवंतरी देवी मंदिर में पूजा-पाठ किया। बाद में समर्थकों के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे। भाजपा उम्मीदवार के अलावा तय समय तीन बजे तक 11 अन्य लोगों ने भी नामांकन पत्र दाखिल किए। इस तरह 20 मार्च से अब तक कुल 16 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किए।

नामांकन की प्रक्रिया समाप्त होने तक कुल 35 पर्चे
नामांकन की प्रक्रिया समाप्त होने तक कुल 35 पर्चे लिए गए। इनमें वरुण गांधी व हेमराज वर्मा के प्रतिनिधि ने भी पर्चे लिए थे, लेकिन उनके समेत कई लोगों ने पर्चे दाखिल नहीं किए।

16 उम्मीदवारों ने जमा किया पर्चा
सपा से भगवत सरन गंगवार, बसपा से अनीस अहमद उर्फ फूलबाबू, भाजपा से जितिन प्रसाद, राष्ट्रीय समाज दल-आर के संजय कुमार, भारत जोड़ो पार्टी के इब्राहिम, युवा जनक्रांति के बलवान सिंह, सरदार पटेल सिद्धांत पार्टी के प्रमोद कुमार पटेल व भारतीय कृषक दल के राजीव सक्सेना ने नामांकन किया है। इसके अलावा निर्दलीय आदर्श पांडेय, सतेंद्र कुमार मौर्य, आशीष, विचिन पाल, सुशील कुमार शुक्ला, मुनीष कुमार, शबील हसन व मो. शाहिद हुसैन ने भी पर्चा दाखिल किया।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!