Latest Posts
   
home 

आरटीई: तीसरे चरण में प्रवेश के लिए 15 अप्रैल से होंगे आवेदन

बरेली । आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को निजी स्कूलों में कक्षा एक में प्रवेश के लिए शिक्षा के अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत तीसरा चरण 15 अप्रैल से शुरू होगा। अभिभावक 8 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसके बाद 16 मई को लॉटरी निकाली जाएगी और 23 मई तक प्रवेश होंगे।
अधिकारियों के मुताबिक पिछले चरण में प्रवेश से वंचित रहे छात्रों का प्रवेश प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा। पहले चरण में 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच 4590 बच्चों के प्रवेश के लिए आवेदन आए थे, जिनमें 3090 का सत्यापन हुआ था और 318 का प्रवेश रह गया था।

दूसरे चरण में 1190 बच्चों के प्रवेश के लिए आवेदन हुए थे, जिनमें से 670 का सत्यापन हुआ था और 520 का प्रवेश हुआ था। निजी स्कूलों में आरटीई के तहत 25 फीसदी आरक्षित सीटों पर ही चयनित बच्चों का प्रवेश होता है। चयनित बच्चों को निशुल्क किताबें , स्टेशनरी आदि सभी तरह की शिक्षण सामग्री भी विभाग की ओर से ही मुहैया कराई जाएगी।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!