Latest Posts
   
home 

मन्दिर के लिए मिट्टी निकालने गए बच्चो के साथ हुआ दर्दनाक हादसा, दो बच्चो की मिट्टी मे दबकर हुई मौत

रिपोर्ट:नन्दकिशोर शर्मा
बरेली। बिथरीचैन पुर गांव के बाहर खेल रहे दो किशोरों पर मिट्टी की ढांग गिर गई।जिसके नीचे दबने से दोनों की मौत हो गई।हादसे के बाद से परिवार वालो का बुरा हाल है।आपको बता दे बरेली के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के गांव तैय्यतपुर में मिट्टी की ढांग में दबकर दो बच्चो की दर्दनाक तरीके से जान चली गई ।

सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जेसीबी बुलाकर मिट्टी हटाई गई।तब किशोरों को निकाला जा सका, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना किया है।मंदिर के पास खेल रहे थे दोनों बच्चे रवि,मोहित आज सुबह और बच्चों के साथ मंदिर के पास खेल रहे थे। ये सभी खेलते हुए चकरोड किनारे मिट्टी की ढांग के नीचे चले गए। दीपावली पर लिपाई के लिए मिट्टी निकालने की वजह से खोखली हुई ढांग अचानक भरभराकर गिर गई।इससे रवि और मोहित उसके नीचे दब गए।साथी बच्चों ने शोर मचाया तो ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई।

फिर जेसीबी मंगाई गई और जेसीबी से हटाई गई मिट्टी
सूचना मिलते ही बच्चो के परिवार वाले भी घटना स्थल पर पहुंच गए।जेसीबी से मिट्टी हटवाकर दोनों को बाहर निकाल गया, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं।फिर भी दोनों को जिला अस्पताल लाया गया, यहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

Related posts

Leave a Comment

error: Content is protected !!