Latest Posts
home 

मीरगंज:मलेरिया को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने लगाए जांच शिविर


बरेली।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मीरगंज के चिकित्सा अधीक्षक डॉ वैभव राठौर ने बुखार और मलेरिया डेंगू जैसी बीमारियों से बचाव के लिए सभी उपकेंद्र स्तरीय ग्रामों में 26 टीम में लगा दी हैं ।

आज तीसरे दिन स्वास्थ्य विभाग में 22 ग्रामों में बुखार के रोगियों की जांच के लिए शिविर लगाए । जिसमें सी एच ओ एवं एएनएम ने आशाओं के साथ गांव में बुखार के रोगियों की जांच की । मीरगंज ब्लॉक में आज मलेरिया की कुल 1242 जांच की गई जिसमें से 22 मलेरिया के संदिग्ध मरीज पाए गए । चिकित्सा अधीक्षक डॉ वैभव राठौर ने बताया कि सभी मरीजों को दवा दे दी गई है एवं कोई भी खतरे की बात नहीं है ।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!