Latest Posts
   
home बदायूँ बरेली राज्य राष्ट्रीय 

चोरों का आतंक: बंद घर से लाखों के गहने और कीमती सामान चोरी, पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल


​बरखेड़ा: बरखेड़ा कस्बे में चोरियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा घटनाक्रम में वार्ड नंबर-1 स्थित स्टेशन के पीछे की गली में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के आभूषण और कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। लगातार हो रही वारदातों ने स्थानीय निवासियों में दहशत फैला दी है और पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।​पीड़ित रामेश्वर दयाल ने  तहरीर देते हुये बताया कि अपने परिवार के साथ पिछले आठ महीनों से गोरखपुर के एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करने गए थे। आज मंगलवार सुबह करीब 11 बजे जब वे सपरिवार वापस अपने घर पहुँचे, तो घर का मुख्य दरवाजा का ताला  खोला तो देखकर उनके होश उड़ गए।​घर के अंदर प्रवेश करने पर देखा कि कमरे में रखी लोहे की अलमारी और बरामदे में रखा संदूक खुला पड़ा था। अलमारी में रखे सोने के नथ, सोने के एक जोड़ी कुंडल, गले का सोने का पैंडल,चांदी के कमर का बिछुया, दोजोड़ी पायलें,   गहने और संदूक में रखे महंगे कपड़ों सहित लगभग तीन लाख रुपये का सामान गायब था। जिसे कोई अज्ञात चोर चुरा ले गये पीड़ित ने बताया कि उनका पुत्र सर्वेश 15 दिन पहले ही घर आया था, तब सब कुछ सुरक्षित था। ऐसे में यह चोरी पिछले 15 दिनों के भीतर किसी भी समय हुई है। जीने के रास्ते मे कोई दरबाजा नही था शायद जीने के रास्ते चोर घर मे घुसकर चोरी की बारदात को अंजाम दिया है, की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुँची और साक्ष्य जुटाकर जाँच शुरू कर दी है। कस्बे में इससे पूर्व ‘बृजेश इंटरप्राइजेज’ से हुई लाखों की नकदी और मोबाइल चोरी की घटना का भी अभी तक पुलिस खुलासा नहीं कर पाई है। एक के बाद एक हो रही इन चोरियों ने पुलिस की सक्रियता और सुरक्षा दावों की पोल खोल दी है।
​पीड़ित परिवार ने प्रशासन से चोरी हुए सामान की बरामदगी और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की गुहार लगाई है।

 

Related posts

Leave a Comment

error: Content is protected !!