Latest Posts
   
home उत्तरप्रदेश बदायूँ बरेली राज्य राष्ट्रीय 

ईडी का मोबाइल कारोबारी के आवास पर छापा, कारोबारियों में मचा हड़कंप

बरेली। प्रेमनगर थाना क्षेत्र मारवाड़ीगंज इलाके में सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने मोबाइल कारोबारी आशुतोष अग्रवाल के आवास पर छापेमारी की सुबह करीब 8 बजे शुरू हुई इस कार्रवाई से पूरे इलाके और व्यापारिक वर्ग में हड़कंप मच गया जानकारी के अनुसार ईडी को बड़े स्तर पर ब्लैक मनी को व्हाइट किए जाने की आशंका है जिसके चलते टीम ने कारोबारी के घर पहुंचकर जांच शुरू की।

छापेमारी के दौरान ईडी अधिकारियों ने घर में मौजूद महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अपने कब्जे में ले लिया और अलमारियों बेड सोफों समेत विभिन्न स्थानों की गहन तलाशी ली जांच एजेंसी को संदेह है कि आवास पर बड़ी मात्रा में नकदी और वित्तीय लेन-देन से जुड़े साक्ष्य मिल सकते हैं सूत्रों के मुताबिक यह कार्रवाई केवल बरेली तक सीमित नहीं है मामले के तार कई राज्यों से जुड़े बताए जा रहे हैं ईडी की टीमें एक साथ पंजाब के लुधियाना, जालंधर, दिल्ली और नोएडा समेत कुल छह ठिकानों पर भी छापेमारी कर रही हैं कार्रवाई को गोपनीय बनाए रखने के लिए ईडी ने स्थानीय पुलिस को साथ नहीं लिया टीम ने घर के सभी प्रवेश और निकास मार्गों पर निगरानी बढ़ाकर अंदर मौजूद लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है फिलहाल जांच जारी है और बड़े वित्तीय खुलासों की संभावना जताई जा रही है।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!