Latest Posts
   
home उत्तरप्रदेश बदायूँ बरेली राज्य राष्ट्रीय 

अनुशासन हीनता और लापरवाही के मामले में 7 पुलिस कर्मी निलंबित,विभागीय जांच के आदेश

बरेली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने गंभीर आरोपों और अनुशासनहीनता के मामलों को संज्ञान में लेते हुए मीरगंज थाने में तैनात एक सिपाही सहित सात पुलिसकर्मियों को निलंबित कर उनके विरुद्ध विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।

एसएसपी कार्यालय से जारी जानकारी के अनुसार थाना मीरगंज में तैनात रिक्रूट आरक्षी अनिल कुमार को पांच दिन का आकस्मिक अवकाश स्वीकृत किया गया था, लेकिन अवकाश समाप्त होने के बाद वह 14 जुलाई 2026 को ड्यूटी पर वापस उपस्थित नहीं हुआ और बिना अनुमति लगातार गैरहाजिर रहा। इस पर उसे निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।

इसके अलावा थाना क्योलड़िया में तैनात रिक्रूट आरक्षी पीयूष मोहन, यूपी-112 परियोजना में तैनात सगुन कुमार, थाना इज्जतनगर के आरक्षी विवेक धामा, रिजर्व पुलिस लाइन के आरक्षी सौरभ कुमार तथा कुक विक्की कश्यप को भी अनधिकृत रूप से ड्यूटी से अनुपस्थित रहने के आरोप में निलंबित किया गया है।

वहीं रिजर्व पुलिस लाइन में तैनात आरक्षी अजय कुमार को बिना अनुमति पॉडकास्ट और इंटरव्यू रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर प्रसारित करने तथा उत्तर प्रदेश पुलिस सोशल मीडिया पॉलिसी-2023 का उल्लंघन करने के आरोप में निलंबित किया गया है।

एसएसपी अनुराग आर्य ने सभी मामलों में विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस विभाग की इस कार्रवाई को अनुशासनहीनता के मामलों पर सख्त रुख के रूप में देखा जा रहा है।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!