Latest Posts
home उत्तरप्रदेश बदायूँ बरेली राज्य 

बरेली-मुरादाबाद एमएलसी चुनाव: बरेली के 25 बूथों पर कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू

बरेली। बरेली-मुरादाबाद मंडल विधान परिषद (एमएलसी) चुनाव के लिए जिले में आज सुबह 8 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई है, जो शाम 4 बजे तक चलेगी। चुनाव को शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है।

जिले में बनाए गए 25 बूथों पर कुल 6,746 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। पूरी मतदान प्रक्रिया सेक्टर मजिस्ट्रेट की कड़ी निगरानी में संपन्न कराई जा रही है। सुरक्षा के मद्देनजर सभी मतदान केंद्रों पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और अधिकारी लगातार बूथों का निरीक्षण कर रहे हैं।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!