सुरक्षा गार्ड का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, बरखेड़ा-गजरौला मार्ग पर खाई में पड़ी मिली बाइक
बरखेड़ा-गजरौला मार्ग पर भोपतपुर और प्रतापपुर डंडी के बीच शनिवार सुबह सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में एक 27 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक जहानाबाद पुल पर सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। उसका शव और मोटरसाइकिल सड़क किनारे खाई में बरामद हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी है। जहानाबाद पुल पर ही तैनात थे पिता और पुत्र मसीत गांव निवासी शांति स्वरूप के 27 वर्षीय पुत्र राजवीर जहानाबाद पुल पर सिक्योरिटी गार्ड के रूप…
Read More