Latest Posts
   
home अंतरराष्ट्रीय उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

पीलीभीत:समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन, सौंपा  ज्ञापन

पीलीभीत। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय आह्वान पर मंगलवार को जनपद पीलीभीत में जिला अध्यक्ष  जगदेव सिंह जग्गा के नेतृत्व में विशाल धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नकटादाना स्थित समाजवादी पार्टी के स्थायी कैंप कार्यालय से हुई, जहां बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एकत्रित हुए। धरना-प्रदर्शन से पूर्व प्रशासन द्वारा समाजवादी पार्टी के सैकड़ों पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को उनके घरों पर नजरबंद किया गया। जिसके बावजूद भारी संख्या में कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय पहुंचे और वहां से जुलूस के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचकर भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

श्रावण मास व कांवड़ यात्रा को लेकर आयोजित हुई पीस कमेटी की बैठक, अधिकारियों ने शांति और आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की

पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में आगामी श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत थाना न्यूरिया परिसर में पीस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता अपर पुलिस अधीक्षक विक्रम दहिया एवं क्षेत्राधिकारी सदर नताशा गोयल ने संयुक्त रूप से की। बैठक में क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों, धर्मगुरुओं और कांवड़ यात्रा से जुड़े प्रमुख लोगों ने भाग लिया। इस दौरान अधिकारियों ने कांवड़ियों व श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम यातायात व्यवस्था तथा क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में विस्तार से चर्चा की…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

छात्रों पर लाठीचार्ज और खाद-बिजली संकट के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन

पीलीभीत:उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आज जिला कांग्रेस कमेटी, पीलीभीत के नेतृत्व में विभिन्न जनसमस्याओं और छात्र हितों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी के माध्यम से माननीय राष्ट्रपति और माननीय राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। कांग्रेस नेताओं ने जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए पुलिस लाठीचार्ज और दर्ज मुकदमों की कड़ी निंदा की। उन्होंने मांग की कि छात्रों पर से मुकदमे तत्काल वापस लिए जाएं, पेपर लीक जैसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए शिक्षा व्यवस्था सुधारी जाए, लाठीचार्ज के दोषियों…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

पीलीभीत: सदर विधानसभा का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन संपन्न, वरिष्ठ नेताओं ने भरा कार्यकर्ताओं में जोश

पीलीभीत।भारतीय जनता पार्टी पीलीभीत के तत्वावधान में सदर विधानसभा का विशाल बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें सदर विधानसभा के अंतर्गत आने वाले सभी बूथों के अध्यक्ष ने भारी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं भूतपूर्व जिला प्रभारी रामगोपाल मिश्र उपस्थित रहे । अध्यक्षता गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने की। मंच का संचालन जिला उपाध्यक्ष विकास श्रीवास्तव…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

पीलीभीत में राजनीतिक हलचल: दिल्ली में विपक्ष की गिरफ्तारी के विरोध की आशंका पर पूर्व राज्यमंत्री हेमराज वर्मा समेत कई दिग्गज नेता आधी रात को नजरबंद

पीलीभीत।राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में विपक्षी दल के प्रमुख नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में देशभर में संभावित प्रदर्शनों के मद्देनजर पीलीभीत जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय स्थिति या विरोध प्रदर्शन को रोकने के लिए पुलिस-प्रशासन ने बीती रात एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कई प्रमुख विपक्षी नेताओं को उनके आवासों पर नजरबंद कर दिया है। आधी रात को हुई इस अचानक कार्रवाई से स्थानीय राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने देर रात से ही इन…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राष्ट्रीय 

अधूरा नाला निर्माण और जलभराव से परेशान वार्डवासियों ने किया नगर पंचायत के खिलाफ प्रदर्शन

​बरखेड़ा :नगर पंचायत बरखेड़ा के ठेकेदार की लापरवाही के कारण स्थानीय लोगों को गंभीर जलभराव और नारकीय जीवन जीने को मजबूर होना पड़ रहा है। सरकारी अस्पताल चौराहे से रेलवे लाइन की ओर जाने वाली सड़क पर ठेकेदार द्वारा नाला निर्माण और पेयजल पाइपलाइन का काम बीच में ही अधूरा छोड़ दिए जाने से गुस्साए वार्डवासियों ने नगर पंचायत के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। ​पिछले दो महीनों से सड़क किनारे गड्ढे खोदकर और नाला निर्माण का काम अधूरा छोड़ दिया गया है। आगे पानी की निकासी का कोई प्रबंध न…

Read More
home पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

पति की हत्या के षड्यंत्र में पत्नी और उसका साथी गिरफ्तार,  पुलिस ने भेजा जेल

​ पीलीभीत। बीसलपुर थाना पुलिस ने षड्यंत्र रचकर पति की हत्या करने के मामले में मृतक की पत्नी और उसके एक अन्य साथी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मृतक रमाकांत के भाई ब्रजगोपाल द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, 18 जुलाई  को जब रमाकांत बरेली से मजदूरी करके घर लौटा, तो उसने अपने घर पर पत्नी रेनू मिश्रा के साथ शाहजहाँपुर निवासी शिवम शुक्ला को मौजूद पाया। रमाकांत द्वारा इसका विरोध करने पर दोनों ने मिलकर उसकी हत्या की साजिश रच डाली। ​आरोप है कि पत्नी रेनू…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

कांवड़ यात्रा और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसपी सुकीर्ति माधव ने की समीक्षा बैठक

​पीलीभीत। आगामी श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण व सुरक्षित संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक पीलीभीत सुकीर्ति माधव ने पुलिस लाइन स्थित सम्मेलन कक्ष में पुलिस अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस दौरान यात्रा मार्गों, संवेदनशील स्थलों तथा सुरक्षा व यातायात व्यवस्था की गहन समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। ​बैठक में विगत 10 वर्षों के दौरान सावन माह और कांवड़ यात्रा में हुई सड़क दुर्घटनाओं के आंकड़ों पर मंथन किया गया। जनपद में सड़क हादसों और उनमें होने वाली मौतों पर…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

तेंदुए के खौफ से सहमे ग्रामीणों को मिली राहत, गांव में पहुंचा वन विभाग का पिंजरा

बरखेड़ा। क्षेत्र के ग्राम बहादुरपुर हुक्मी और पड़ोसी गांव मचवाखेड़ा में पिछले 21 दिनों से तेंदुए के आतंक से दहशत में जी रहे ग्रामीणों को आखिरकार राहत मिली है। लगातार शिकायतों और बढ़ते खतरे को देखते हुए वन विभाग ने बुधवार दोपहर गांव के पश्चिमी हिस्से में खेतों के बीच तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा स्थापित कर दिया। पिंजरा लगने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और जल्द तेंदुए के पकड़े जाने की उम्मीद जताई। पिछले तीन सप्ताह से गांव के आसपास तेंदुए की लगातार गतिविधियां देखी…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

जिला जेल में टीबी स्क्रीनिंग कैंप का दूसरा दिन,134 कैदियों का एक्स-रे, बलगम नमूने किए एकत्र

पीलीभीत।जिला क्षय रोग केंद्र के तत्वाधान में जिला जेल में चल रहे चार दिवसीय डिजिटल पोट्रेबल एक्स-रे मशीन के द्वारा टीबी स्क्रीनिंग कैंप में आज दूसरे दिन जेल अस्पताल के मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर नरेश चंद्र के द्वारा कैदियों का निरीक्षण एवं जिला क्षय रोग केंद्र के सीनियर पर्यवेक्षक राजेश कुमार गंगवार एवं शेर सिंह चौहान के द्वारा कैदियों की काउंसलिंग की गई । कैंप में आए हुए सारे कैदियों को क्षय रोग केंद्र के सीनियर पर्यवेक्षक राजेश कुमार गंगवार और शेर सिंह चौहान ने टीबी के लक्षणों और उससे बचाव…

Read More
error: Content is protected !!