श्रीमद्भागवत कथा सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु
बरखेड़ा। क्षेत्र के गाँव मोहम्मगंज रम्पुरा स्थित मड़ी पर चल रही नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन रविवार को दोपहर 2 बजे ,कथावाचिका राखी शास्त्री ने गोकर्ण और धुंधकारी के प्रसंग का बहुत ही सुंदर और मार्मिक वर्णन किया। कथा सुनने के लिए क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीण और श्रद्धालु उपस्थित रहे। कथावाचिका ने बताया कि गोकर्ण और धुंधकारी दो भाई थे। जहाँ गोकर्ण ज्ञानी, पवित्र और संत स्वभाव के थे, वहीं धुंधकारी महाक्रूर, शराबी और कुकर्मी था। बुरे कर्मों और बुरी संगत के कारण धुंधकारी की अत्यंत भयानक मृत्यु…
Read More