Latest Posts
home उत्तरप्रदेश बदायूँ बरेली राज्य राष्ट्रीय 

रामगंगा के कटान में मंदिर का पिलर समाया, अस्तित्व पर मंडराया खतरा,ग्रामीणों का मंदिर बचाने को हर संभव प्रयास जारी

बरेली/ मीरगंज। रामगंगा नदी से लगातार हो रहे कटान ने अब नदी किनारे स्थित एक मंदिर के अस्तित्व पर संकट खड़ा कर दिया है। शनिवार रात मंदिर का एक पिलर कटान की चपेट में आकर रामगंगा नदी में समा गया। रविवार तक नदी के बढ़ते कटान को देखकर ग्रामीणों की चिंता और बढ़ गई। ग्रामीणों को आशंका है कि क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण यदि रामगंगा का कटान इसी तरह जारी रहा तो जल्द ही मंदिर का अस्तित्व भी समाप्त हो सकता है। मामला मीरगंज तहसील क्षेत्र…

Read More
home उत्तरप्रदेश बदायूँ बरेली राज्य राष्ट्रीय 

शिक्षक दिवस पर LLF ने आयोजित किया पुस्तक मेला, बच्चों ने उत्साह से लिया भाग

बरेली/ मीरगंज। शिक्षक दिवस के अवसर पर एल एल एफ (LLF) द्वारा प्राथमिक विद्यालय पैगा नगरी में पुस्तक मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की इंचार्ज शालिनी जी ने दीप प्रज्वलित कर किया। पुस्तक मेले में बच्चों ने विभिन्न रोचक एवं रचनात्मक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इनमें ‘किताब खोजो’, ‘कवर देखकर कहानी बताओ’, ‘चित्र/चार्ट देखकर कहानी बनाओ’ तथा ‘मेरी पसंद, मेरी किताब’ जैसी गतिविधियाँ प्रमुख रहीं। बच्चों ने अपनी पसंद की पुस्तकों को पढ़ा और विभिन्न गतिविधियों का आनंद लिया। इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों…

Read More
home उत्तरप्रदेश बदायूँ बरेली राज्य राष्ट्रीय 

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा के दौरान झांकी के ट्रैक्टर ट्राली में उतरा करंट, दो की मौत एक झुलसा

बरेली। शीशगढ़ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर निकाली जा रही शोभायात्रा के दौरान शनिवार रात बड़ा हादसा हो गया। सराय गांव में नीचे झूल रही हाईटेंशन लाइन से ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लगे साउंड सिस्टम का लोहे का पाइप छू गया। इससे पूरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में करंट दौड़ गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक और 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई, जबकि साउंड सिस्टम संचालक बंटी गंभीर रूप से झुलस गया। परिजनों के मुताबिक, शनिवार रात करीब आठ बजे गांव में जन्माष्टमी की शोभायात्रा निकाली जा रही थी। ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर भगवान श्रीकृष्ण की झांकियां सजाई…

Read More
home उत्तरप्रदेश बदायूँ बरेली राज्य राष्ट्रीय 

श्री हरि मंदिर 66वा श्री राधा अष्टमी महोत्सव का शुभारंभ

बरेली। श्री हरि मंदिर मॉडल टाउन, बरेली में श्री राधाअष्टमी महोत्सव के शुभारंभ पर श्री वैष्णो देवी बुआ दाती संकीर्तन मंडल द्वारा श्री हरिनाम संकीर्तन की रसधारा बही। समिति अध्यक्ष सुशील अरोड़ा वा सचिव रवि छाबड़ा ने दीप प्रज्ज्वलित किया। उस के उपरांत मंडल के द्वारा भावपूर्ण भजन गाए गए । अन्त में श्री हरि मंदिर प्रबंध समिति के सचिव रवि छाबड़ा ने बताया कि  06 सितंबर को शाम 5:00 बजे दिव्य और भव्य मांगलिक कलश यात्रा मंदिर के मुख्य द्वार से निकली जाएगी, जिस मे 108 महिलाएं दिव्य मंगल…

Read More
home उत्तरप्रदेश बदायूँ बरेली राज्य राष्ट्रीय 

एएनटीएफ ने पकड़ी 2.60 करोड़ की हेरोइन, तस्कर गिरफ्तार

बरेली/मीरगंज। बरेली से उत्तराखंड तक फैले नशे के अवैध नेटवर्क पर एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त रूप से एक बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक की है। मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए टीम ने मीरगंज क्षेत्र में फरीदपुर के एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तस्कर के कब्जे से 1 किलो 300 ग्राम मादक पदार्थ (हेरोइन) बरामद की गई है, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत 2.60 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। आरोपी यह खेप देहरादून पहुंचाने जा रहा था, लेकिन डिलीवरी…

Read More
home उत्तरप्रदेश बदायूँ बरेली राज्य राष्ट्रीय 

फर्जी फर्म बनाकर GST विभाग को ₹87 लाख की चपत, प्रेमनगर पुलिस ने दो आरोपी दबोचे

बरेली। थाना प्रेमनगर पुलिस ने फर्जी फर्म के जरिए बोगस इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) पास-ऑन कर GST विभाग को करीब ₹87.04 लाख की राजस्व क्षति पहुंचाने के मामले में दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से दो वीवो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। एसपी क्राइम मनीष कुमार सोनकर ने बताया राज्य कर अधिकारी सुनील कुमार ने 1 मार्च को थाना प्रेमनगर में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि पी.एस. ट्रेडर्स नाम की फर्जी फर्म बनाकर गलत पते पर व्यापार स्थल दिखाया…

Read More
home उत्तरप्रदेश बदायूँ बरेली राज्य राष्ट्रीय 

तहसील समाधान दिवस में अचानक पहुंचे कमिश्नर, अधिकारियों में मचा हड़कंप

कमिश्नर ने तहसील समाधान दिवस में फरियादियों की सुनी शिकायतें और जल्द निस्तारण करने का दिया निर्देश। बरेली मीरगंज तहसील दिवस के दौरान शनिवार को कमिश्नर शंभू कुमार के अचानक पहुंचने से तहसील परिसर में हड़कंप मच गया। अधिकारियों और कर्मचारियों में हलचल तेज हो गई। कमिश्नर ने तहसील दिवस में मौजूद फरियादियों की शिकायतें सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निस्तारण कराने के निर्देश दिए। औचक निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने तहसील दिवस में दर्ज हो रही शिकायतों की जानकारी ली।…

Read More
home उत्तरप्रदेश बदायूँ बरेली राज्य राष्ट्रीय 

महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सपा ने उठाई आवाज, राज्यपाल के नाम भेजा ज्ञापन

बरेली।समाजवादी पार्टी ने प्रदेश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और जनसमस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला है। सपा के एजाज अहमद की ओर से राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से भेजे जाने की बात सामने आई है। ज्ञापन में आम जनता से जुड़ी कई समस्याओं के समाधान की मांग की गई है। समाजवादी पार्टी, बरेली की ओर से दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि प्रदेश की जनता महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार समेत कई गंभीर समस्याओं से जूझ रही है। ज्ञापन में खाद्य…

Read More
home उत्तरप्रदेश बदायूँ बरेली राज्य राष्ट्रीय 

छिनैती के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, गोली लगने से एक घायल,सहित दो गिरफ्तार गिरफ्तार

बरेली। मीरगंज पुलिस ने छिनैती के मामले में दो आरोपियों को मुठभेड़ मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। जवाबी फायरिंग में एक आरोपी के पैर में गोली लगी। पुलिस ने तमंचा, कारतूस, 9,500 रुपये, बाइक और मोबाइल बरामद करने का दावा किया है जनसेवा केंद्र से घर लौट रहे युवक से बैग झपटकर नकदी छीनने की घटना के आरोपियों को मीरगंज पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक आरोपी के दाहिने पैर में गोली लग गई, जबकि उसके साथी को मौके से पकड़ लिया…

Read More
home उत्तरप्रदेश बदायूँ बरेली राज्य राष्ट्रीय 

जन्माष्टमी से पूर्व राधा कृष्ण सज्जा स्वरूप कार्यक्रम का आयोजन

बरेली। जनपद के नगर फतेहगंजपूर्वी में स्थित सरस्वती शिशु मंदिर प्रांगण में प्रतिवर्ष की भांति जन्माष्टमी से पूर्व वाल राधा कृष्ण सज्जा स्वरूप कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें प्रीएनसी से प्रथम कक्षा तक के 60 नन्ने-मुन्ने भैया बहनों ने भाग लिया जहाँ नन्ने-मुन्ने भैया बहन प्रातः 8,30 बजे राधा कृष्ण रूप में स्कूल प्रांगण पहुँचे।जहाँ स्वरूप देख अभिभावकों समेत संजय अग्रवाल,हरिओम अग्रवाल,बीरेंद्र अग्रवाल,पंकज अग्रवाल,मोहन अग्रवाल,स्कूल प्रबंधन ने मां सरस्वती,भारत माता चित्र पर पुष्प अर्पित करने ततपश्चात राधा-कृष्ण स्वरूपों की आरती उतारकर महिमा गाई।वहीं मौजूद स्कूली भैया बहनों ने जय…

Read More
error: Content is protected !!