Latest Posts
   
home उत्तरप्रदेश बदायूँ बरेली राज्य राष्ट्रीय 

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, एक गंभीर घायल

बरेली। बरेली–पीलीभीत हाईवे पर शनिवार रात दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा थाना हाफिजगंज क्षेत्र के सिथरा गांव के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। पुलिस के अनुसार, पीलीभीत जिले के थाना जहानाबाद क्षेत्र के अजीतडांडी गांव निवासी 31 वर्षीय प्रेमपाल पुत्र रतन लाल, 17 वर्षीय सुनील कुमार पुत्र हरिप्रसाद और 18 वर्षीय गोपाल पुत्र छत्रपाल बरेली में पुताई का काम कर एक ही…

Read More
home बदायूँ बरेली राज्य राष्ट्रीय 

चार घंटे की रिमांड पर लाया गया बरेली दंगे का आरोपी नदीम खान,छावनी में तब्दील हुआ इलाका

बरेली। बरेली दंगों के आरोपी और आईएमसी नेता नदीम खान को शनिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच चार घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड पर जिला अस्पताल मेडिकल को लाया गया। जेल से अस्पताल तक का पूरा रास्ता हाई अलर्ट पर रहा और इलाके को पूरी तरह छावनी में तब्दील कर दिया गया। कई थानों की पुलिस फोर्स, पीएसी, एसपी सिटी और सीओ मौके पर मौजूद रहे। एहतियातन कुछ मार्गों को अस्थायी रूप से बंद कर आमजन की आवाजाही नियंत्रित की गई। पुलिस वाहनों के काफिले के साथ नदीम खान…

Read More
home बदायूँ बरेली राष्ट्रीय 

कंबल वितरित किए जाएं उसकी फीडिंग हो : ADM 

बरेली : अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) पूर्णिमा सिंह की अध्यक्षता में ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर लंबित आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्रों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान संबंधित अधिकारियों को सभी लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। समस्त उप जिला अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि गौशाला का जब भी निरीक्षण करें उसकी एक आख्या भी बनाएं तथा यह भी अवश्य देख लेने की गौशाला में ठंड से बचाव, हरा चारा, भूसा, स्वच्छ जल…

Read More
home बदायूँ बरेली राज्य राष्ट्रीय 

कोहरे ने रोकी राह, बरेली से मुंबई की फ्लाइट निरस्त

बरेली: कोहरे के कारण मंगलवार को बंगलूरू से बरेली आ रहे हवाई जहाज को बरेली के स्थान पर दिल्ली डायवर्ट करना पड़ा। 20 मिनट तक यह जहाज एयरपोर्ट के आसमान पर मंडराता रहा, लेकिन दृश्यता कम होने के कारण यहां लैंड नहीं कर सहा। कोहरे के कारण बुधवार को मुंबई की उड़ानों को निरस्त कर दिया गया। इससे 461 यात्री फंस गए। बुधवार को मुंबई से बरेली के लिए 223 यात्रियों का टिकट था। बरेली से मुंबई के लिए 234 यात्रियों को जाना था।

Read More
home बदायूँ बरेली राज्य 

पॉश कॉलोनी के किराये के फ्लैट में देह व्यापार का भंडाफोड़, 5 पुरुष व 1 महिला गिरफ्तार

बरेली। थाना बारादरी पुलिस व महिला सशक्तिकरण हेतु गठित मिशन शक्ति टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए डोहरा रोड स्थित पॉश कॉलोनी महेन्द्र नगर फेस-02 में किराये के एक फ्लैट में चल रहे देह व्यापार का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से 5 पुरुष व 1 महिला को आपत्तिजनक अवस्था में गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रात्रि में प्रभारी निरीक्षक बारादरी एवं मिशन शक्ति टीम को सूचना मिली थी कि महेन्द्र नगर कॉलोनी के एक फ्लैट में देह व्यापार का संचालन किया जा रहा है। कॉलोनीवासियों ने…

Read More
home बदायूँ बरेली राज्य राष्ट्रीय 

बेंगलुरू से बरेली की फ्लाइट दृश्यता की कमी के कारण दिल्ली डायवर्ट

बरेली। बरेली एयरपोर्ट पर कोहरे ने यात्रियों और एयरलाइंस को खासी परेशानी में डाल दिया। बेंगलुरू से 136 यात्रियों को लेकर आई इंडिगो की फ्लाइट बरेली एयरपोर्ट पर उतारने में नाकाम रही और करीब 20 मिनट तक आसमान में मंडराती रही। पायलट और एयरपोर्ट अधिकारियों के बीच लगातार संवाद हुआ, लेकिन मौसम की मार के आगे विमान को सुरक्षित रूप से उतारना नामुमकिन साबित हुआ। आख़िरकार यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए फ्लाइट को दिल्ली एयरपोर्ट पर उतारा गया। वहीं, बरेली से बेंगलुरू जाने वाली फ्लाइट को भी अचानक कैंसिल…

Read More
home उत्तरप्रदेश बदायूँ बरेली राष्ट्रीय 

मौलाना तौकीर रजा पर एक और एफआईआर दर्ज।

बरेली। मौलाना तौकीर रजा और उसके बहनोई मोहसिन रज़ा पर एफआईआर दर्ज।पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा किया दर्ज। मामला इज्जत नगर थाना क्षेत्र के रेहपुरा चौधरी का है।जमीन हड़पने और धमकी छेड़छाड़ की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रताड़ना से तंग आकर पीड़िता के पिता ने खाया जहर। आरोप है कि जमीन बेचने के लिए पीड़ित को 7 साल से उक्त आरोपी प्रताड़ित कर रहे थे।प्रताड़ना से तंग आकर पीड़िता के पिता ने जहर कहा लिया।पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर फि…

Read More
home अंतरराष्ट्रीय उत्तरप्रदेश बदायूँ बरेली 

एसआईआर को लेकर मौलाना शहाबुद्दीन ने समाजवादी पार्टी साधा निशाना मौलाना बोले यह हिंदू मुस्लिम नहीं वोटर लिस्ट दुरुस्ती करण का मामला

बरेली। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा और करारा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि एसआईआर को लेकर सपा मुखिया जानबूझकर भ्रम और सांप्रदायिक जहर फैला रहे हैं, जबकि चुनाव आयोग का मकसद पूरी तरह पारदर्शी और संवैधानिक है। मौलाना शहाबुद्दीन ने साफ कहा कि चुनाव आयोग हिंदू-मुसलमान करने के लिए नहीं, बल्कि मतदाता सूची को शुद्ध और अद्यतन करने के लिए एसआईआर चला रहा है। इसके तहत यह जांच की जा रही है कि…

Read More
home बदायूँ बरेली राज्य राष्ट्रीय 

बरेली: 905 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 22 लाख की खेप बरामद

बरेली। पुलिस को मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 905 ग्राम अफीम बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 22 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए दोनों तस्कर पंजाब से अफीम लाकर बरेली व आसपास के इलाकों में स्थित ढाबों पर सप्लाई किया करते थे। गिरफ्तारी के दौरान आरोपियों के पास से एक मोटरसाइकिल और 2500 रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं। यह कार्रवाई बारादरी थाना क्षेत्र के…

Read More
home उत्तरप्रदेश बदायूँ बरेली राष्ट्रीय 

सींच पर्यवेक्षक 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

बरेली : सिंचाई विभाग के सींच पर्यवेक्षक ऋषि कुमार सिंह को एंटी करप्शन टीम ने 10,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया, जो मुआवजे की फाइल पास कराने के नाम पर घूस मांग रहे थे। यह कार्रवाई मीरगंज के तहसील रोड़ एसबीआई एटीएम के पास हुई और यह भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी सफलता है। फैन्डस अपार्टमेंट, साल्वेशन आर्मी रोड निवासी दिलीप अग्रवाल ने शिकायत में आरोप लगाया था कि बाढ़ खंड विभाग से उनकी पुत्री की कृषि भूमि का मुआवजा दिलाने के नाम पर पर्यवेक्षक ऋषि…

Read More
error: Content is protected !!