Latest Posts
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य 

सुरक्षा गार्ड का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, बरखेड़ा-गजरौला मार्ग पर खाई में पड़ी मिली बाइक

​बरखेड़ा-गजरौला मार्ग पर भोपतपुर और प्रतापपुर डंडी के बीच शनिवार सुबह सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में एक 27 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक जहानाबाद पुल पर सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। उसका शव और मोटरसाइकिल सड़क किनारे खाई में बरामद हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी है। ​जहानाबाद पुल पर ही तैनात थे पिता और पुत्र ​मसीत गांव निवासी शांति स्वरूप के 27 वर्षीय पुत्र राजवीर जहानाबाद पुल पर सिक्योरिटी गार्ड के रूप…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य 

पीलीभीत: नकली सोने पर हॉलमार्क लगाकर बैंकों से लोन लेने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार

पीलीभीत। नकली आभूषणों पर असली हॉलमार्क लगाकर बैंकों से गोल्ड लोन के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले एक बड़े गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। इस मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से नकली आभूषण, हॉलमार्क लगाने वाली मशीन और कंप्यूटर उपकरण बरामद किए हैं। लोन लेने के प्रयास से खुला राज मामले का खुलासा तब हुआ जब आरोपी एक पेंडल और चार कंगन लेकर भारतीय स्टेट बैंक की पूरनपुर स्टेशन रोड शाखा में गोल्ड लोन लेने पहुंचे थे। उन्होंने वहां इकरार पुत्र नियामत…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य 

पीलीभीत:SP ने पुलिस परिवार के साथ हर्षोल्लास से मनाई दीपावली, बच्चों को मिष्ठान एवं पटाखे वितरित कर दीं पर्व की शुभकामनाएं

पीलीभीत। दीपावली के शुभ अवसर पर पुलिस अधीक्षक पीलीभीत श्री सुकीर्ति माधव द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन, पीलीभीत में पुलिस परिवार के सदस्यों एवं बच्चों के साथ दीपावली का पर्व हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा उनके परिवारजनों के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर दीपावली की खुशियां साझा की गईं। उन्होंने पुलिस परिवार के बच्चों को मिष्ठान एवं पटाखे वितरित कर उनके साथ पर्व की खुशियां साझा कीं तथा सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस…

Read More
home उत्तरप्रदेश बरेली राज्य 

पूर्ण कार्यों के भुगतान में अनावश्यक न हो विलम्ब आगामी पर्व-त्योहारों से पूर्व भुगतान सुनिश्चित करें: मंत्री स्वतंत्र देव सिंह

IEC बिलों की जांच कराकर पात्र देयकों का शीघ्र भुगतान जारी करने पर जोर जनशिकायतों के समाधान में गुणवत्ता, संवेदनशीलता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश लखनऊ। ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक परिवार तक सुरक्षित एवं नियमित पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ-साथ योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। इसी क्रम में जल शक्ति मंत्री श्री स्वतंत्र देव सिंह ने शुक्रवार को जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य 

हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से 10 एकड़ गन्ने की फसल जलकर राख

बरखेड़ा । अमखिरिया नहर मार्ग के पास शुक्रवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। बरखेड़ा से रामनगर की ओर जा रही 11 हजार वोल्ट हाईटेंशन बिजली लाइन से कौआ टकराने के कारण उठी चिंगारी से खेत में भीषण आग लग गई। हादसे में रम्पुरा नत्थू गांव के कई किसानों की लगभग 10 एकड़ गन्ने की खड़ी फसल जलकर पूरी तरह राख हो गई। ​प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोपहर करीब 12 बजे हाईटेंशन लाइन के तारों से कौआ टकरा गया। इससे तारों में तेज स्पार्किंग हुई और झुलसा हुआ कौआ खेत में गिर…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

पीलीभीत: धनतेरस और दीपावली को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी सुकीर्ति माधव ने बाजारों में किया पैदल गश्त

पीलीभीत । धनतेरस और आगामी दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पीलीभीत पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद हो गई है। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने पुलिस क्षेत्राधिकारी के साथ शहर के प्रमुख बाजारों, व्यस्त चौराहों और भीड़भाड़ वाले संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। व्यापारियों और आमजन से किया संवाद पैदल गश्त के दौरान एसपी सुकीर्ति माधव ने व्यापारियों और आम नागरिकों से सीधा संवाद किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्थाओं पर फीडबैक लिया और सभी…

Read More
home उत्तरप्रदेश बदायूँ बरेली राज्य 

सपा की मासिक बैठक में डॉ पूनम गंगवार ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, पत्रकारों को किया सम्मानित

बरेली। मीरगंज तहसील में हाईवे पर स्थित अनुबिस डिग्री कॉलेज के पास समाजवादी पार्टी कार्यालय पर बृहस्पतिवार को सपा की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सपा के संभावित प्रत्याशी डॉक्टर पूनम गंगवार, पूर्व ब्लाक प्रमुख भद्रसेन गंगवार, शीशगढ़ चेयरमैन हाजी गुड्डू, एवं सपा पार्टी के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। मीरगंज विधानसभा अध्यक्ष सुरेश गंगवार ने मासिक बैठक में आए ब्लॉक अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष, सेक्टर प्रभारी, बूथ अध्यक्ष, जोन प्रभारी से बूथ जातीय जनगणना के बारे में जानकारी ली और बूथ को कैसे…

Read More
home उत्तरप्रदेश बदायूँ बरेली राज्य 

मुठभेड़ में छिनैती के दो आरोपी गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली,तमंचे, कारतूस और लूटा गया सामान बरामद

बरेली। थाना बारादरी पुलिस ने छिनैती की घटना का खुलासा करते हुए मुठभेड़ के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं दूसरे आरोपी को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से दो अवैध तमंचे, कारतूस, छीना गया मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड, नकदी, चाबियां और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद हुई है। सीओ 3 ने शिवम आशुतोष ने बताया कि पासपोर्ट…

Read More
home उत्तरप्रदेश बदायूँ बरेली राज्य राष्ट्रीय 

बरेली: भाजपा का शक्ति प्रदर्शन केशव प्रसाद मौर्य ने सपा को साइकिल पंचर कर सैफई भेजने की दी चुनौती

जयंत ने किसानों का मुद्दा उठाया, नड्डा ने राहुल-अखिलेश पर साधा निशाना बरेली।उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने बरेली की नाथनगरी से सियासी ताकत का प्रदर्शन किया। मंगलवार को आयोजित लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा जनसभा में भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। तीनों नेताओं ने अलग-अलग मुद्दों पर विपक्ष को घेरा और कार्यकर्ताओं से 2027 के चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

पीलीभीत: तुष्टिकरण से बढ़ा आतंकवाद, अब संतुष्टीकरण से आ रहा रामराज्य:CM योगी

पीलीभीत (बीसलपुर)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार, 3 नवंबर को पीलीभीत जिले के बीसलपुर विधानसभा क्षेत्र स्थित नूरानपुर गांव में जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष की नीतियों पर जोरदार प्रहार किया। सीएम ने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि पिछली सरकारों की तुष्टिकरण की नीतियों ने देश में आतंकवाद को पाला-पोसा, जबकि आज बिना किसी भेदभाव के संतुष्टीकरण के जरिए रामराज्य की स्थापना हो रही है। रामकथा के समापन और मंदिर दर्शन में हुए शामिल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नूरानपुर गांव में आयोजित नौ दिवसीय भव्य रामकथा…

Read More
error: Content is protected !!